{"_id":"62686c61113ad63fb16b7358","slug":"angry-student-created-fake-instagram-account-of-teacher-after-scolding-in-delhi-arrested-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : डांटने से नाराज छात्र ने शिक्षिका का बनाया फर्जी इंस्टाग्राम खाता, यूट्यूब से सीखा था फ्रॉड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : डांटने से नाराज छात्र ने शिक्षिका का बनाया फर्जी इंस्टाग्राम खाता, यूट्यूब से सीखा था फ्रॉड
Wed, 27 Apr 2022 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Apr 2022 03:34 AM IST
सार
अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर अध्यापिका का नंबर भी शेयर किया। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद नाबालिग आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
विस्तार
डांटने से नाराज 12वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षिका से बदला लेने की ठान ली। उसने इंस्टाग्राम पर शिक्षिका का फर्जी खाता बनाकर उस पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर उसमें शिक्षिका का मोबाइल नंबर भी डाल दिया। इसके बाद शिक्षिका को लगातार आपत्तिजनक फोन आने लगे। परेशान होकर अध्यापिका ने पुलिस से शिकायत की। तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने स्कूल के ही एक छात्र को पकड़ लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले द्वारका के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि अज्ञात लोगों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी खाता बना लिया है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर दे दिया है। खाते में अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिसकी वजह से उसे लगातार कई अज्ञात नंबर से फोन आ रहे हैं। शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
साइबर सेल ने मामला दर्ज कर निरीक्षक जगदीश कुमार के नेतृत्व में मामले की तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान इंस्टाग्राम खाते का ब्योरा पुलिस ने प्राप्त किया और उसका विश्लेषण किया। पुलिस ने प्रोफाइल बनाने वाले का मोबाइल नंबर और आईपी नंबर प्राप्त किया, जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने पोचनपुर क्षेत्र से स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में छात्र ने खुलासा किया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। शिकायतकर्ता उसकी क्लास टीचर है। वह अक्सर उसे डांटती थी, जिससे वह अपमानित महसूस करता था। उसके बाद उसने शिक्षिका को बदनाम करने की साजिश रची। उसने यूट्यूब से फर्जी प्रोफाइल बनाने का तरीका सीखा। फिर शिक्षिका के व्हाट्सएप डीपी से फोटो लेकर फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई और अश्लील सामग्री डालकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।