{"_id":"61a225bcf3372b120f1080b6","slug":"all-schools-of-delhi-for-all-classes-will-reopen-from-29-november-said-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi School Reopen News: 29 नवंबर से फिर से खुलेंगे सभी स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi School Reopen News: 29 नवंबर से फिर से खुलेंगे सभी स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
Sat, 27 Nov 2021 06:04 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:04 PM IST
सार
राज्य सरकार ने 13 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया था और बाद में इसे अगली सूचना तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में हो रहे सुधार को देखते हुए दिल्ली में 29 नवंबर से सभी स्कूल खुल जाएंगे। दिल्ली सरकार ने बीते दिनों स्कूलों को सोमवार (29 नवंबर) से खोलने की बात कही थी। जिसके बाद शनिवार को शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को खोलने को लेकर निर्देश जारी कर दिए। स्कूलों को सभी कक्षाओं के लिए खोला जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने अपने आदेश में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों को सभी कक्षाओं के लिए फिर से खोलने के लिए कहा है। सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वह स्कूल दोबारा खोले जाने की जानकारी को सभी अभिभावकों, छात्रों व कर्मचारियों तक जरूर पहुंचाएं। बीते सप्ताह स्कूल खोले जाने की बात के बाद अभिभावकों ने चिंता जताई थी। दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने इसे जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया था।
विज्ञापन
एसोसिएशन का तर्क था कि विदेशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं, वहीं दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसे में सरकार को स्कूल खोलने का फैसला थोड़ा रुककर लेना चाहिए था। वहीं स्कूल बसों को लेकर भी अभिभावक चिंता जता रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार स्कूल बसों को चलाने पर कोई निर्णय तभी लेगी जब अभिभावक अपने बच्चों को फिर से स्कूल भेज पाएंगे। पहले स्कूल खुलने पर स्कूल बसें नहीं चलने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन