फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS: Get vaccinated after registering in the hospital from today itself

एम्स : आज से अस्पताल में ही पंजीकरण कराने के बाद लगवाएं टीका

Wed, 23 Jun 2021 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Jun 2021 03:15 AM IST
सार

  • 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए आज से सुविधा
  • कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की बाध्यता नहीं रहेगी

विज्ञापन
AIIMS: Get vaccinated after registering in the hospital from today itself
एम्स दिल्ली

विस्तार

एम्स में बुधवार से केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के लोग सीधा अस्पताल में आकर पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की बाध्यता नहीं रहेगी। अस्पताल में इस आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों में सीधे पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की तरफ से लगाए गए कर्मचारी लोगों की मदद करेंगे और उनका पंजीकरण करवाएंगे। इसके बाद लोग डोज ले सकेंगे। इससे पहले सोमवार को आरएमएल और लेडी हार्डिंग समेत केंद्र की कई डिस्पेंसरियों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का बिना ऑनलाइन पंजीकरण के टीकाकरण शुरू हो गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली के मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश के कुछ टीकाकरण केंद्रों पर भी यह व्यवस्था शुरू हो गई है। वैक्सीन की कमी के कारण फिलहाल अधिक केंद्र नहीं बढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


76,291 को लगी वैक्सीन
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 76,291 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 58,505 को पहली और 17,786 को दूसरी डोज दी गई। अब तक कुल 66 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। मंगलवार तक दिल्ली में टीकाकरण के लिए पात्र आबादी में से 33 फीसदी को वैक्सीन लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed