फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aiims delhi sanitizion unit outside emergency closed after complaint of red marks and itching

एम्स : सैनिटाइज करने वाली दवा से खुजली, त्वचा पर लाल निशान की शिकायत के बाद सैनिटाइजेशन यूनिट बंद

Mon, 13 Apr 2020 07:41 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 13 Apr 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
aiims delhi sanitizion unit outside emergency closed after complaint of red marks and itching
एम्स दिल्ली

दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग के बाहर लगी सैनिटाइजेशन यूनिट को बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस से सैनिटाइज करने वाली दवा से लोगों को खुजली हो रही थी। उनकी त्वचा पर लाल निशान पड़ रहे थे।

विज्ञापन


एक के बाद कई शिकायतें मिलने के बाद एम्स प्रबंधन ने यूनिट को हटाने का फैसला लिया, जिसके बाद सोमवार सुबह डीआरडीओ की मदद से लगी इस सैनिटाइजेशन यूनिट को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के अनुसार, कुछ दिन पहले आपातकालीन विभाग के बाहर सैनिटाइजेशन यूनिट को लगाया गया था। लोग अपने दोनों हाथ ऊपर करके यूनिट से गुजरते थे। यूनिट में लगे पंप प्रेशर के साथ दवा का छिड़काव करते थे, लेकिन कई शिकायतें मिलीं कि कुछ लोगों को दवा से खुजली और जलन होने लगी। इसके बाद यूनिट को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के अनुसार, डीआरडीओ की ओर से इसकी जांच होने के बाद जब दुष्प्रभावों को दूर कर लिया जाएगा, तभी इसे वापस लगाया जाएगा।

सफदरजंग एंक्लेव में दो और पॉजिटिव मरीज मिले, हॉटस्पॉट घोषित
सफदरजंग एंक्लेव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। बी-4/207 में दो और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद इसे हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। आरडब्ल्यूए सचिव कमल वर्मा का कहना है कि क्षेत्र में कोरोना के दो और मरीज मिल गए हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए जरूरी है कि सभी अपने घर में ही रहें। सरकार ने जो निर्देश दिए हैं उनका पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed