फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aide of Mla used to threat people for money

पैसे के लिए धमकाने जाता था आप विधायक प्रकाश जरवाल का साथी, टैंकर मालिकों ने दिए बयान

Tue, 19 May 2020 04:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
Aide of Mla used to threat people for money
आप विधायक प्रकाश जरवाल - फोटो : अमर उजाला

देवली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जरवाल का साथी कपिल नागर पैसे के लिए लोगों को धमकाने जाता था। वह खुदकुशी करने वाले डॉक्टर राजेंद्र भाटी के घर भी धमकाने गया था। ये खुलासा दक्षिण जिला पुलिस की जांच में हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार पानी का टैंकर चलाने वाले 12 मालिकों ने जरवाल के खिलाफ बयान दिए हैं। पुलिस इन बयानों को काफी बड़ा सबूत मान रही है। इसके अलावा विधायक की प्रॉपर्टी का पता भी पुलिस लगा रही है।
विज्ञापन


प्रकाश जरवाल गिरफ्तारी मामले में सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टर ने पत्नी के गहने गिरवी रख विधायक को दिए थे पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस का यह भी आरोप है कि प्रकाश जरवाल ने एम-ब्लॉक, सैनिक फार्म में रोड पर सरकारी ट्यूबवैल लगवा रखा था जो गटर से ढका हुआ था। इसका पाइप एक फार्म हाउस में जा रहा था जहां इसका पानी इस्तेमाल होता था।


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई कि पैसे के लिए विधायक का साथी कपिल नागर लोगों को धमकाने जाता था। वह डॉक्टर राजेंद्र भाटी के घर भी गया था। पुलिस ने विधायक व कपिल नागर को रविवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्लीः 50 वर्षीय डॉक्टर ने छत पर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में आप विधायक प्रकाश जरवाल को बताया आरोपी

उन्होंने बताया कि प्रकाश जरवाल की आवाज की सैंपल लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। विधायक की आवाज के नमूनों को डॉक्टर राजेंद्र भाटी के परिवार द्वारा दी गई मोबाइल रिकॉर्डिंग से पुलिस मिलाकर देखेगी। इसके अलावा पुलिस को राजेंद्र भाटी के हैंड राइटिंग के नमूने बैंक से मिल गए हैं। उसके सुसाइड नोट की राइटिंग को बैंक से लिए गए नमूनों से मिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed