फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After the strictness of the High Court, the crackdown on the illegal tracks

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अवैध पटरी वालों पर शिकंजा कसा

Fri, 12 Nov 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
After the strictness of the High Court, the crackdown on the illegal tracks
नई दिल्ली। अवैध रेहड़ी-पटरीवालों पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने भी अवैध पटरी वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक अधिकारियों की मीटिंग का दौर चलता रहा। इस दौरान सरोजनी नगर मार्केट के पटरी वाले भी अपनी मांगे लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। हालांकि पिछले दिनों कार्रवाई कर कनॉट प्लेस से अधिकतर पटरी वाले हटा दिए गए।
विज्ञापन

हालांकि शोरूम मालिकों का कहना है कि अवैध पटरी वालों की वजह से न केवल दिल्ली की छवि धूमिल होती है बल्कि रात के वक्त ग्राहकों को सुरक्षा की चिंता भी सताने लगती है।
विज्ञापन

एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस क्षेत्र से अनाधिकृत पटरी वालों पर शिकंजा कसने का दावा किया है। पिछले दिनों हुई कार्रवाई के बाद 73 पटरी वाले रह गए हैं जबकि पहले यह आंकड़ा करीब 250 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि नई दिल्ली क्षेत्र में सर्वाधिक क्षेत्र कनॉट प्लेस में हैं। बड़ी दुकानें, आउटलेट्स के अलावा जनपथ और पालिका बाजार भी हैं। बावजूद टाउन वेंडिंग कमेटी में उनका प्रतिनिधित्व काफी कम है। अवैध दुकानदारों के रेहड़ी-पटरी पर होने की वजह से ग्राहकों को परेशानी होती है तो अक्सर ग्राहकों को सुरक्षा की चिंता सताती रहती है।
हालांकि उन्होंने कहा कि अगर कोई पटरी वाला कारोबार से कमाई कर रहा है तो इसके खिलाफ नहीं है, मगर उसकी आड़ में अवैध तौर पर कब्जा जमाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

हॉकर्स उत्थान समिति के एक सदस्य ने बताया कि सरोजनी नगर में वैध दुकानदारों से कहीं ज्यादा अवैध हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अवैध के साथ वैध दुकानदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनडीएमसी से मांग की गई कि जिनके पास दस्तावेज हो उन पर कार्रवाई न की जाए। नई दिल्ली क्षेत्र में कनॉट प्लेस में जनपथ, पालिका मार्केट, शंकर मार्केट के अलावा सरोजनी नगर, खान मार्केट, चाणक्यपुरी, गोल मार्केट में दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed