फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After ten years, accused of cheating of 1.76 crores arrested

दस साल बाद 1.76 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
After ten years, accused of cheating of 1.76 crores arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। एयरसेल टेलीकॉम कंपनी के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जैतपुर विस्तार पार्ट-1, बदरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चितरेश मोहन शर्मा उर्फ दीपक रावत (36) के रूप में हुई। आरोपी ने दस साल पहले एयरसेल से 10 पोस्टपेड सिमकार्ड जारी करवाकर 1.76 करोड़ की ठगी की थी। चितरेश ने फर्जी कागजात के आधार पर सिम जारी करवाए थे। इसके बाद इन सभी नंबरों से विदेशों में कॉल की गई। कंपनी को जब इसका पता चला तो 2010 में मामला दर्ज करवाया गया। अक्तूबर 2017 में दिल्ली की अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि जनवरी 2010 में एयरसेल की ओर से शिकायत दी गई थी। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि खुद को एलए बेल्ला नामक कंपनी के मालिक बताने वाले दीपक रावत ने अपनी कंपनी के नाम से 10 पोस्टपेड सिम जारी करवाए। दीपक ने बताया कि उसकी कंपनी का इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम है। आरोपी ने चंद ही दिनों में नेपाल, यूएस और मालदीव कॉल की थी। इसके बाद आरोपी ने कोई भुगतान भी नहीं किया था। काफी प्रयासों के बाद पता चला कि आरोपी जैतपुर इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को आरोपी को जैतपुर विस्तार पार्ट-1, बदरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ हेराफेरी के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed