{"_id":"5ea05d508ebc3e908d603aee","slug":"after-found-one-constable-corona-positive-71-policemen-of-special-cell-are-quarantined","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल सेल के 71 पुलिसकर्मियों को किया क्वारंटीन, एक हेड कांस्टेबल मिला है कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल सेल के 71 पुलिसकर्मियों को किया क्वारंटीन, एक हेड कांस्टेबल मिला है कोरोना पॉजिटिव
Wed, 22 Apr 2020 08:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हवलदार के कोरोना पीड़ित होने के बाद बड़ा कदम उठाया है। स्पेशल सेल के 71 पुलिस वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन्हें दो होटलों में रखा गया है।
विज्ञापन
साथ ही सेल में कार्यरत 123 अफसरों व पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 72 घंटे बाद आने की बात कही जा रही है। इस बात की जांच कर की जा रही है कि कोरोना संक्रमित हवलदार कहां-कहां गया था और किन-किन लोगों के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय में तैनात हवलदार अरुण चौधरी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि हवलदार अरुण सेल में तैनात 30 पुलिस कर्मियों के सीधे संपर्क में आया था। बाकी पुलिसकर्मी इन 30 पुलिस वालों के संपर्क में आए थे। पूरी जांच के बाद सेल में कार्यरत 71 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन