फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   after bed and oxygen in delhi now waiting for vaccination also started

बिस्तर-ऑक्सीजन के बाद अब वैक्सीन के लिए वेटिंग: दिल्ली में कई प्राइवेट अस्पतालों में 22 मई तक का अपॉइनमेंट हुआ फुल

Sun, 02 May 2021 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 May 2021 10:29 PM IST
सार

वेटिंग इस कदर बढ़ रही है कि अगले 20 दिन तक इन अस्पतालों में वैक्सीन लगाने के लिए अपॉइनमेंट नहीं है। 

विज्ञापन
after bed and oxygen in delhi now waiting for vaccination also started
कोरोना का टीका लेने के बाद बैठे लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में बिस्तर और ऑक्सीजन के बाद अब वैक्सीन के लिए भी वेटिंग शुरू हो चुकी है। एक दिन पहले ही 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन देना शुरू हो चुका है। महज दो दिन में ही राजधानी के कई प्राइवेट अस्पतालों में अपॉइनमेंट फुल हो चुके हैं। वेटिंग इस कदर बढ़ रही है कि अगले 20 दिन तक इन अस्पतालों में वैक्सीन लगाने के लिए अपॉइनमेंट नहीं है। कोविन वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार मैक्स, गंगाराम, अपोलो सहित कई अस्पतालों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। अभी सरकारी केंद्रों पर इस आयु के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जब तक इन केंद्रों पर वैक्सीन के लिए पंजीयन नहीं होगा तब तक के लिए लोगों को वेटिंग का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


वेबसाइट के अनुसार बीएलके, सर गंगा राम अस्पताल, मैक्स पटपडगंज अस्पताल, एसपीयूएचसी प्रेम नगर 3 पीएचसी, मैक्स पंचशील, फोर्टिस अस्पताल, अपोलो अस्पताल में 18 साल से अधिक वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इन सभी अस्पतालों में 3 मई से 22 मई तक के अपॉइनमेंट फुल हो चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल हम अभी कोरोना वैक्सीनेशन शुरू नहीं कर रहे हैं। वैक्सीन मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कब से मुफ्त वैक्सीन की सुविधा शुरू होगी। इनके अलावा केंद्र के अस्पतालों में भी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन मिलना शुरू नहीं हुआ है। हालांकि इस बीच वैक्सीन लेने के लिए लोग पंजीयन करा रहे हैं लेकिन उन्हें अपॉइनमेंट नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के मैक्स पटपडग़ंज में कोई जगह नहीं
कोविन वेबसाइट के अनुसार पूर्वी दिल्ली में पटपडग़ंज स्थित मैक्स अस्पताल में शुल्क देकर वैक्सीन लगवाया जा सकता है लेकिन यहां 22 मई से पहले अपॉइनमेंट बुक बता रहा है। ठीक इसी तरह बीएलके अस्पताल में भी 22 मई तक अपॉइनमेंट फुल है। इनके अलावा दूसरे अस्पतालों में भी 19 से 23 मई के बीच अपॉइनमेंट नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed