फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After 7 days, one died of corona, 29 new cases were found

7 दिन बाद कोरोना से एक की मौत, 29 नए केस मिले

Sun, 10 Oct 2021 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
After 7 days, one died of corona, 29 new cases were found
नई दिल्ली। सात दिन बाद रविवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 29 नए केस मिले। इस माह कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत दर्ज की गई है। बीते सितंबर माह में पांच मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 58,989 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.05 फीसदी रही। 58 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,195 हो चुकी है जिनमें से 14,13,759 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, 25089 मरीजों की मौत हो चुकी है। हर दिन नए मामले कम होने की वजह से अब सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होकर 347 रह गई है जिनमें से 97 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 218 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा तीन कोरोना मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में अब भी कोरोना संक्रमण की ओवरऑल दर 5.09 और मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले पांच महीने से एक जैसी है। हालांकि नए मरीजों के मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन अभी भी 102 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
1.90 करोड़ पार हुआ टीकाकरण
दिल्ली में कोरोना का टीकाकरण 1.90 करोड़ पार हो चुका है। अगले पांच दिन में यह संख्या दो करोड़ से भी अधिक हो जाएगी। रविवार तक की स्थिति देखें तो दिल्ली में 65.19 लाख लोगों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है। जबकि कुल आबादी 1.50 में से 1.25 करोड़ लोगों को कम से कम एक खुराक अब तक मिल चुकी है। पिछले एक दिन में 1.54 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। वहीं रविवार को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर अवकाश था लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में 45771 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed