{"_id":"61a5358f45b0fe712443d57e","slug":"afghan-civilian-shot-dead-ashram-news-noi61857381","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर अफगान नागरिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर अफगान नागरिक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रविवार रात एक अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सिराज (29) के रूप में हुई। शव वजीराबाद में खाली प्लॉट से बरामद हुआ। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। सिराज काफी समय से भारत में ही रहकर कारोबार कर रहा था। रविवार को वह परिवार के साथ किसी रिश्तेदार से मिलने वजीराबाद आया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को पारिवारिक कलह की वजह से अंजाम दिया गया। कुछ आरोपियों की पहचान करने की बात कही जा रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सिराज परिवार के साथ पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान की गली कासिमजान में रहता था। परिवार में पत्नी फारिया के अलावा तीन बच्चे हैं। करीब 13 साल से वह भारत में रहकर कपड़ों का कारोबार कर रहा था। सिराज का भाई शेर मोहम्मद भी बल्लीमारान में ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि सिराज की पत्नी फारिया का चचेरा भाई मोहम्मद आगा वजीराबाद में रहता है। रविवार को परिवार उसके घर गया था। सिराज को अपने निकाहनामे का अंग्रेजी में अनुवाद करवाना था। वजीराबाद में ही वह अपने एक जानकार नईम की दुकान पर निकाहनामा लेकर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसकी तलाश की गई।
देर रात नईम की दुकान के पास ही गली नंबर-9 के एक खाली प्लॉट में सिराज खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिराज को गोली मारी गई है।