फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused of rape with girl arrested

शर्मसार हुई दिल्ली: चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था अधेड़, फिर करता था दुष्कर्म

Tue, 07 Dec 2021 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Dec 2021 03:30 PM IST
सार

नाबालिग को लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अक्सर उसे लालच देकर बुलाता था। इसके बाद वह दुष्कर्म करता था।

विज्ञापन
accused of rape with girl arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के प्रह्लादपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हैवान बना एक अधेड़ पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को लालच लेकर दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि अधेड़ नाबालिग को लालच देकर अपने पास बुलाता था फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसके इस कुकृत्य की जानकारी मिलते ही पीड़िता की नानी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल कराया है, और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

अक्सर टॉफी, चॉकलेट और पैसे का लालच देकर बुलाता था

पुलिस ने बताया कि 12 साल की बच्ची अपनी नानी के साथ इलाके में रहती है। बच्ची अनाथ है। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अक्सर उसे टॉफी, चॉकलेट और पैसे का लालच देकर बुलाता था। जिसके बाद उसने कई बार गलत काम(दुष्कर्म) किया। पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed