फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accident in Green Park Automated Parking: Police registered FIR in Case

ग्रीन पार्क स्वचालित पार्किंग में हादसा: पुलिस ने मामले में दर्ज की एफआईआर, निगम ने कहा-तकनीकी कारणों से...

Thu, 04 Nov 2021 12:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 12:29 AM IST
सार

दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्वचालित बहुस्तरीय कार पार्किंग में तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ, जिसमें किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। छतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से कराई गई है। पार्किंग को फिर से चालू कर दिया गया है। यह जानकारी निगम ने दी है।

विज्ञापन
Accident in Green Park Automated Parking: Police registered FIR in Case
क्षतिग्रस्त कारें - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्वचालित बहुस्तरीय कार पार्किंग का एक हिस्सा बुधवार को गिर गया था। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ निगम ने बताया है कि स्वचालित कार पार्किंग में तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ, जिसमें किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। छतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से कराई गई है। पार्किंग को फिर से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस घटना के संबंध में मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और धारा 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों से यदि चूक हुई है या पार्किंग के चालू होने के समय रख-रखाव व मरम्मत कार्य की कमी के कारण यह हादसा हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यन ने बताया कि ग्रीन पार्क में करीब 11 महीने से ऑटोमैटेड कार पार्किंग बिल्कुस सही तरीके से काम कर रही है। यहां प्लेटफॉर्म पर 136 कारें खड़ी की जाती हैं। तकनीकी खराबी के कारण आठवीं मंजिल पर टॉवर नंबर 3 का एक प्लेटफॉर्म गिर गया। इस हादसे में किसी चोट नहीं आई है और कोई हताहत नहीं हुआ है। कोई कार क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। महापौर ने कहा है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रीन पार्क पार्किंग का ऑडिट कराया जाए : आप

ग्रीन पार्क पार्किंग हादसे के बाद आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि ग्रीन पार्क स्वचालित पार्किंग का ऑडिट होना चाहिए। आप पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर मांग की है कि आडिट होने से भाजपा का भ्रष्टाचार सामने आएगा और दोषियों को सजा मिलेगी। 

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज, विधायक आतिशी, सोमनाथ भारती और दक्षिणी निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान ने साथ में प्रेस वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ग्रीन पार्क में जोर-शोर से ऑटोमेटिक पार्किंग बनाई गई। पार्किंग का उद्घाटन दो बार अलग-अलग केंद्रिय मंत्रियों से कराया गया और पार्किंग एक साल में ही धड़ाम से गिर गई। 

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे बनाकर आनन-फानन में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से इसका उद्घाटन कराया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों के मुकाबले कुछ भी दिखाने के लिए नहीं था, इसलिए इस पार्किंग को जल्दबाजी में बनाकर खड़ा किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed