{"_id":"6a85b6bea81ceb03fe0776c7","slug":"acb-arrested-satyendar-under-pressure-from-amit-shah-kejriwal-ashram-news-c-340-1-del1011-151353-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के दबाव में एसीबी ने सत्येंद्र की गिरफ्तारी की : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के दबाव में एसीबी ने सत्येंद्र की गिरफ्तारी की : केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर मामले में आप का केंद्र पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पर दबाव डालकर सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया।
केजरीवाल ने अमित शाह से सवाल किया कि उन्होंने जांच एजेंसी पर दबाव डालकर सत्येंद्र जैन को क्यों गिरफ्तार करवाया। उनका दावा है कि एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह तक सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन दोपहर में अमित शाह की ओर से एसीबी को फोन आया और इसके बाद जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।
केजरीवाल ने कहा कि यदि यह गिरफ्तारी पूछताछ और जांच के उद्देश्य से की गई होती तो पुलिस सत्येंद्र जैन को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करती। उन्होंने दावा किया कि जैन की पुलिस कस्टडी नहीं ली गई। केजरीवाल ने इसी आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई के उद्देश्य पर सवाल उठाया। आप संयोजक ने आरोप लगाया कि अब देश में गिरफ्तारी किसी व्यक्ति के खिलाफ अपराध के सबूत के आधार पर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मर्जी के अनुसार होती है।