{"_id":"60e1a8ff8ebc3e55284c2f71","slug":"abdul-samad-beard-cutting-case-police-again-sent-notice-to-five-including-twitter-india-to-record-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: 24 दिन में चार्जशीट, 11 लोग आरोपी, अब्दुल समद और उसका बेटा मुख्य गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: 24 दिन में चार्जशीट, 11 लोग आरोपी, अब्दुल समद और उसका बेटा मुख्य गवाह
Mon, 05 Jul 2021 09:06 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:06 AM IST
सार
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि तांत्रिक अब्दुल समद की पांच जून को दाढ़ी काटने के मामले में जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
लोनी में बुजुर्ग की पिटाई, फिर काटी दाढ़ी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को शामिल पाया है। पुलिस ने 24 दिन के अंदर 11 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें घटना से संबंधित साक्ष्य, आरोपियों के खिलाफ गवाहों की सूची भी अदालत में पेश की गई है। अदालत में मामले का ट्रायल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि तांत्रिक अब्दुल समद की पांच जून को दाढ़ी काटने के मामले में जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में अब प्रवेश गुर्जर, अभय उर्फ कल्लू गुर्जर, पोली उर्फ गुलशन, आरिफ उर्फ आवेश, आदिल खां, मुशाहिद उर्फ बाबू, हिमांशु, इंतजार, बोना उर्फ सद्दाम, शाहबेज, अनस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
इनमें से आठ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, वहीं दो आरोपी खुद अदालत पेश हुए थे। उन्होंने बताया कि 29 जून को लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही मारपीट के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर और उसके साथी अभय उर्फ कल्लू ने इससे पहले भी कई वारदात एक साथ मिलकर की थीं। इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास को देखते दोनों के खिलाफ एक जुलाई को गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के साक्ष्य और गवाहों की सूची भी अदालत में दाखिल की है, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। अदालत में केस का ट्रायल भी शुरू हो गया है।