फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP workers accused of assault

आप कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप

Tue, 26 Jan 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
AAP workers accused of assault
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने आप कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि राजेंद्र नगर थाने में पार्षद सुनीता कौशिक के पति शशि कौशिक के साथ आप कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। भाजपा का दावा है कि जल बोर्ड में 26 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश होने पर आप कार्यकर्ता बौखलाए हुए हैं। इसी कारण पार्षद के पति के साथ मारपीट हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाते हुए कई जगह पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए हैं। इन्हें आप कार्यकर्ता हटा रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को राजेंद्र नगर क्षेत्र में हंगामा हो गया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने कहा कि राजेंद्र नगर में लगे पोस्टर आप विधायक राघव चढ्ढा के साथी सुनील कुमार फाड़ रहे थे। यह देखकर भाजपा कार्यकर्ता उन्हें पकड़कर राजेंद्र नगर थाने ले गए। वहां सुनील के साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार की करतूतों का अचानक पर्दाफाश होने पर आप बौखला गई है। अब वह घोटाले की सच्चाई छुपाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने बताया कि थाने के बाहर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा और पंकज कोचर आदि कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed