{"_id":"61c90b5aac049a15bd45232c","slug":"aap-spokesperson-saurabh-bhardwaj-alleges-painful-death-of-cows-due-to-hunger","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम पर निशाना : आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का आरोप- भूख से हो रही है गायों की दर्दनाक मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम पर निशाना : आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का आरोप- भूख से हो रही है गायों की दर्दनाक मृत्यु
Mon, 27 Dec 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:09 AM IST
सार
तीनों नगर निगम में गायों के चारे का करोड़ों रुपया लंबित होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में गायों की भूख से दर्दनाक मृत्यु हो रही है, क्योंकि तीनों नगर निगम ने चारे के लिए तीन-तीन साल से करोड़ों रुपये का हिस्सा नहीं दिया है। गौशालाओं में चारे के लिए 40 रुपये प्रति गाय जमा किया जाता है, जिसमें 20 रुपये दिल्ली सरकार और 20 रुपये एमसीडी देती है। दिल्ली सरकार से पैसा मिलने के बावजूद नगर निगम गायों का संरक्षण करने में फेल हो गई है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर चारे का करीब 32 करोड़ बकाया है, दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने फरवरी 2021 से पैसा नहीं दिया है और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पिछले तीन सालों से पैसा नहीं दिया है, वहीं नगर निगम दूध देने वाली गायों को नीलाम करके राज्य से बाहर भेजती है और फिर कुछ दिनों बाद उन्हें वापस दिल्ली ले आते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने दो वीडियो साझा करते हुए कहा कि नगर निगम गायों का इलाज नहीं करती है और मृत्यु होने पर उन्हें गैर-कानूनी गौशालाओं में चुपचाप दफन कर दिया जाता है। वहीं उन्होंने गायों के मामले में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गायों के नाम पर दलितों की हत्या करने के लिए जानी जाती है, हत्या और खून खराबा करने के लिए जानी जाती हैं। उसके शासन वाली नगर निगम गाय के चारे के लिए तीन-तीन सालों से पैसा रोककर बैठी हुई है और गायें भूखी मर रही हैं।
विज्ञापन