फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aap national secretary received notice under the prevention of money laundering act 2002 has to reply on september 22

मनी लॉन्ड्रिंग: आप नेता को ईडी का नोटिस, केजरीवाल बोले- ये बस 'किरदार' की हत्या की कोशिश

Tue, 14 Sep 2021 06:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Sep 2021 06:24 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने (केंद्र सरकार) आईटी, सीबीआई और दिल्ली के सहारे हराने की कोशिश की थी, लेकिन आप ने 62 सीटें जीत लीं। जैसे-जैसे आप पंजाब, गोवा, उत्तराखंड व गोवा में बढ़त बना रही है, हमें ईडी का नोटिस भेज दिया गया। 

विज्ञापन
aap national secretary received notice under the prevention of money laundering act 2002 has to reply on september 22
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय से नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर हमलावर है। इसे आप को खत्म करने की साजिश करार देते हुए पार्टी का कहना है कि भाजपा जब विरोधी राजनीतिक दल को चुनावों में हरा (इलेक्टोरल एसेसिनेशन) नहीं पाती है, तो किरदार की हत्या (कैरेक्टर एसेसिनेशन) करने की कोशिश करती है। आप ने केंद्र को चेतावनी दी है कि वह इस तरह की नोटिस व छापों से नहीं डरती। आम लोगों के साथ मिलकर वह भाजपा की साजिशों का जवाब देंगे।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता व विधायक राघव चड्ढा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप का उत्पीड़न करने के लिए केंद्र सरकार ने जो प्रक्रिया शुरू की थी, उसी कड़ी में ताजा मामला ईडी का नोटिस है। आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को ईडी ने नोटिस भेजा है। 10 सितंबर 2021 को ईडी के उप निदेशक राजाराम मीणा की तरफ से नोटिस प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत भेजा है। पंकज गुप्ता को 22 सितंबर को सुबह 11.30 बजे ईडी कार्यालय आकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


राघव चड्ढा के मुताबिक, भाजपा की नीति है कि जब विरोधी राजनीतिक दल को चुनावों में हरा नहीं पाते हैं तो किरदार की हत्या करने के लिए इस तरह के हमले किए जाते हैं। भाजपा की यह नीति आप के साथ चलने वाली नहीं है। आप व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता को देख भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतना डर और बौखला गए हैं कि अपनी सभी एजेंसियों को पीछे लगा दिया है। इस तरह की उत्पीड़न की साजिश पंजाब, उत्तराखंड, गोवा के विधानसभा चुनाव और अगले साल के अंत में गुजरात के चुनाव को देखते हुए रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने तंज कसा कि भाजपा को अब ईडी के लोक नायक भवन, खान मार्केट स्थित कार्यालय को शिफ्ट कर दीनदयाल सड़क मार्ग पर कमरा दिलवा देना चाहिए। इससे भाजपा का मुख्यालय पास में होगा। ऐसे में ईडी के निदेशक और उपनिदेशक को आने-जाने और आदेश लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। चड्ढ़ा ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए कि आज ईडी भाजपा की प्रमुख संस्था के तौर पर काम कर रही है। एजेंसी सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक बदला लेने वाली बनकर रह गई है। 

आप की बढ़त से डरी भाजपा, रची साजिश
राघव चड्ढा ने कहा कि उत्तराखंड-गुजरात में जो राजनीतिक भूचाल आया है, उसकी वजह आप को जाता है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जब त्रिवेंद्र रावत से पूछा कि अपनी सरकार के 5 काम गिनाओ, तो काम गिनवाने से पहले ही रावत को इस्तीफा देना पड़ा। नए मुख्यमंत्री आए, उनको हमारे कद्दावर नेता अजय कोठियाल ने चुनौती दी कि गंगोत्री के उपचुनाव में आपके सामने चुनाव लड़ूंगा। तब वह मुख्यमंत्री भी भाग खड़े हुए। उनको दूसरा मुख्यमंत्री भी बदलना पड़ा। 

दूसरी तरफ गुजरात में जबसे आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढना शुरू हुआ है, तभी से भाजपा परेशान है। इसके चलते भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री बदलने शुरू कर दिए हैं। सर्वे व ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं कि आप का उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, गोवा में ग्राफ बढ़ रहा है। हर जगह जहां कांग्रेस मुख्य विपक्ष की भूमिका में हुआ करती थी, उसको हटाकर मुख्य विपक्षी दल आप बन गई है। भाजपा को अब पता लगा कि जमीन पर जब विपक्ष खड़ा हो जाता है, तो जीरो वर्क चीफ मिनिस्टर को इस्तीफा देना पड़ता है। इस दौरान राघव चड्ढा ने ऐसे पुराने मामलों को गिनाया, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत आप नेताओं के खिलाफ अलग-अलग केंद्रीय एजेसियों ने कार्रवाई की थी। 


मुख्यमंत्री की ईडी की नोटिस पर प्रतिक्रिया
दिल्ली में उन्होंने (केंद्र सरकार) आईटी, सीबीआई और दिल्ली के सहारे हराने की कोशिश की थी, लेकिन आप ने 62 सीटें जीत लीं। जैसे-जैसे आप पंजाब, गोवा, उत्तराखंड व गोवा में बढ़त बना रही है, हमें ईडी को नोटिस भेज दिया गया। देश के लोग इमानदार राजनीति चाहते हैं। इस तरह की भाजपा की कोशिशें कभी भी कामयाब नहीं होंगी। वह हमें ज्यादा मजबूत बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed