फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aap mla prakash jarwal bail application rejected in doctor suicide case

डॉक्टर खुदकुशी मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका खारिज

Thu, 28 May 2020 09:30 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 28 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
aap mla prakash jarwal bail application rejected in doctor suicide case
आप विधायक प्रकाश जारवाल - फोटो : ANI

अदालत ने डॉक्टर राजेंद्र सिंह खुदकुशी मामले में आरोपी विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए याचिका पर दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में आरोपी विधायक प्रकाश जारवाल का साथी कपिल नागर सह-आरोपी है।

विज्ञापन

 
राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार ने बृहस्पतिवार को जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इस बीच कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच अभी शुरूआती स्तर पर है, इसलिए आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। 
विज्ञापन


कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका पर वरिष्ठ वकील हरीहरन ने दलील दी थी कि घटनास्थल से बरामद हुआ सुसाइड नोट अलग राइटिंग में है। वहीं, पुलिस को घटनास्थल से ऐसा कोई अन्य साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे आरोपों को साबित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत याचिका में कहा गया कि विधायक जारवाल को झूठे आरोपों के तहत फंसाया गया है। डॉ राजेन्द्र सिंह की खुदकुशी मामले से कोई लेना देना नहीं है। राजेन्द्र सिंह ने उलटा विधायक से जबरन वसूली की कोशिश की थी। हालांकि अदालत ने इन दलीलों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed