फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP government focused on corruption instead of development works: Bansuri

आप सरकार ने विकास कार्यों के बजाय भ्रष्टाचार पर दिया ध्यान : बांसुरी

Wed, 19 Aug 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
AAP government focused on corruption instead of development works: Bansuri
जैन की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसदों ने किया हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि आप सरकार के कार्यकाल में यमुना की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट और बाढ़ से बचाव के लिए आवंटित सरकारी धन का सही इस्तेमाल नहीं हुआ।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों के बजाय प्रचार और भ्रष्टाचार पर ध्यान दिया गया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में एक भी नया एसटीपी नहीं लगाया गया। उनके मुताबिक, इसका खामियाजा यमुना को भुगतना पड़ा और वह साफ होने के बजाय और प्रदूषित हुई। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इसे भ्रष्टाचार की किताब: दिल्ली टू पंजाब बताया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए लोग इस फिल्म के सिर्फ एक्टर हैं, जबकि इसके डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अरविंद केजरीवाल हैं। मालीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड, शराब नीति और स्कूलों से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी भ्रष्टाचार का नेटवर्क खड़ा किया गया। उन्होंने सत्येंद्र जैन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उन्हें पंजाब में बिल्डरों और रियल एस्टेट कंपनियों से पार्टी के लिए धन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed