फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aam Aadmi Partys allegation That corporations doing scams in the pension of the homeless Latest News Update

दिल्ली: आम आदमी पार्टी का आरोप- बेघरों के पेंशन में घोटाले कर रहे निगम

Fri, 01 Oct 2021 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Oct 2021 09:46 PM IST
सार

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मामले की जांच की जानी चाहिए। जिन लोगों-पार्षदों ने फर्जीवाड़ा किया है उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Aam Aadmi Partys allegation That corporations doing scams in the pension of the homeless Latest News Update
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि नगर निगमों में बेघरों को दिये जा रहे पेंशन में घोटाला किया जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि फर्जी नामों से भाजपा नेता पेंशन की इस राशि को हड़प रहे हैं। आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्षदों ने अपने लोगों की नकली पेंशन बनवा रखी हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में बेघरों की पेंशन में बड़े स्तर पर घोटाले का खुलासा स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निगम के उच्च अधिकारी ने किया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि बेघरों को दी जा रही कुल पेंशन में से 50 फीसदी से ज्यादा फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जानी चाहिए। जिन लोगों-पार्षदों ने फर्जीवाड़ा किया है उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed