फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aam Aadmi Party MLA acquitted of sexual harassment charges, brother also got benefit of doubt

राहत: आप विधायक दुष्कर्म के आरोप से बरी, भाई को भी मिला संदेह का लाभ

Mon, 31 Jan 2022 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 31 Jan 2022 11:53 PM IST
सार

राउज एवन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 29 जनवरी दिए फैसले में गोयल को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष उनका अपराध बिना शक साबित करने में असफल रहा है। ऐसे में उन्हें बरी किया जाता है। गोयल वर्तमान में राजधानी के रिठाला निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party MLA acquitted of sexual harassment charges, brother also got benefit of doubt
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधान सभा सदस्य मोहिंदर गोयल को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया। वहीं अदालत ने मामले में उनके भाई को भी संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है।
विज्ञापन


राउज एवन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 29 जनवरी दिए फैसले में गोयल को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष उनका अपराध बिना शक साबित करने में असफल रहा है। ऐसे में उन्हें बरी किया जाता है। गोयल वर्तमान में राजधानी के रिठाला निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं।
विज्ञापन


गोयल के साथ, उनके भाई को भी संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। गोयल पर पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म करने, आपराधिक धमकी देने का अरोप था। अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए गोयल के खिलाफ फरवरी 2021 में मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा था कि पीड़िता यौन उत्पीड़न के मामलों में अपनी प्रतिष्ठा दांव पर क्यों लगाएगी। सुनवाई के दौरान गवाहों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर अदालत ने गोयल को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

वहीं अदालत ने उनके भाई ईश्वर चंद गोयल के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत आरोप तय किए थे। भाई पर शिकायतकर्ता ने अश्लील क्लिप भेजने का आरोप लगाया था। अदालत ने उन्हें भी इस आरोप से बरी कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जब विधायक पेंशन के मुद्दे को लेकर उससे मिलने गए थे तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विधायक और उसके भाई ने उसे कथित तौर पर धमकाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। उसे अश्लील क्लिप भी भेजी।

उसने आरोप लगाया कि उसके साथ कई मौकों पर दुष्कर्म किया गया था, आखिरकार उसने अपनी प्रतिष्ठा खोने के डर से दिसंबर 2018 में विधायक से माफी स्वीकार कर ली। 5 फरवरी, 2019 को उसे कथित तौर पर विधायक के भाई से अश्लील वीडियो के साथ एक संदेश मिला। इसी के बाद मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed