{"_id":"663f950fa3444991bd010ca0","slug":"a-dogs-leash-was-tied-around-his-neck-a-cap-was-put-in-his-mouth-and-he-was-hit-on-the-head-several-times-with-a-heavy-object-ashram-news-c-340-1-del1011-48180-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: गले में कुत्ते का पट्टा बांध मुंह में टोपी डाली, सिर पर भारी वस्तु से कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: गले में कुत्ते का पट्टा बांध मुंह में टोपी डाली, सिर पर भारी वस्तु से कई वार
विज्ञापन
जंगपुरा एक्सटेंशन में बेरहमी से उतारा था बुजुर्ग डॉक्टर को मौत के घाट
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
सूत्रों का दावा-चार लोगों ने की वारदात, कुत्तों को बाथरूम में किया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंगपुरा एक्सटेंशन निवासी बुजुर्ग डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल (63) की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है, इतने भले व्यक्ति की कोई क्यों हत्या करेगा। शनिवार को हर किसी की जुबान पर बस यही था। डॉ. योगेश मिलनसार थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्यारोपियों ने जिस कदर उनके शव के साथ बेरहमी की, उसे देखकर नहीं लगता कि लूटपाट के लिए उनको मारा गया है। बदमाशों
ने डॉ. योगेश के गले में कुत्ते का पट्टा बांधने के अलावा मुंह में टोपी डाल दी। इसके बाद सिर पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए।
बाद में कुर्सी समेत शव घसीटकर रसोई में पहुंचा दिया गया। पुलिस को डॉ. योगेश के घर पर चारों ओर खून ही खून बिखरा मिला है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने घर से साक्ष्य जुटाए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. योगेश के दोनों कुत्तों को घर के बाथरूम में बंद कर दिया गया। इससे लगता है कि वारदात के समय परिवार का बेहद करीबी व्यक्ति भी वहां मौजूद रहा है। उसने कुत्तों को बंद किया। हालांकि पुलिस को घर का सारा सामान बिखरा मिला है। उसके आधार पर लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को भी डॉ. योगेश की पत्नी डॉ. नीना यह नहीं बता पाईं कि उनके घर से क्या-क्या सामान लूटा गया है।
माना जा रहा है कि हत्या दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच में की गई। दोपहर में डॉ. योगेश क्लिनिक से घर आराम करने आते थे। शाम चार बजे वापस वह क्लिनिक लौट जाते थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को डॉ. योगेश के घर के पास कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब मिले, लेकिन कुछ अन्य कैमरों में वह कैद मिले। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। तीन अंदर गए और एक बदमाश बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।
बता दें कि शुक्रवार को डॉ. योगेश की जंगपुरा एक्सटेंशन स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। यहां डॉ. योगेश अपनी पत्नी नीना पॉल के साथ रहते थे। पत्नी दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। इनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी कनाडा व दूसरी बेटी नोएडा रहती है।
आज निकाला जाएगा कैंडल मार्च
डॉ. योगेश की हत्या के विरोध में रविवार को जंगपुरा में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मार्च की शुरुआत पुलिस चौकी से होगी। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा कई डॉक्टर भी हिस्सा लेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई इतने नेकदिल इंसान की हत्या कैसे कर सकता है। हर दिन दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच डॉ. योगेश अपने क्लिनिक पर गरीब लोगों को मुफ्त में देखने के अलावा दवाई भी देते थे। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।