फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    A 24-year-old man was beaten to death in sangam vihar for resisting robbery, video viral 

दिल्ली : दिल दहलाने वाली वारदात का वीडियो वायरल, दो युवकों पर जानवरों की तरह हमला, एक की मौत

Fri, 24 Dec 2021 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 06:57 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल। आरोपियों ने लूटपाट के दौरान हुई नोकझोंक में दोनों युवकों पर बड़े-बड़े पत्थरों से किया हमला और बाद में उठाकर दोनों को नाली में फेंका। 

विज्ञापन
 A 24-year-old man was beaten to death in sangam vihar for resisting robbery, video viral 
दिल्ली के संगम विहार में युवक को पीटते बदमाश। - फोटो : Video Grab

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सात-आठ लड़कों ने लूटपाट के दौरान हुई नोंकझोंक के बाद दो युवकों पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपी दोनों को जमीन पर गिराकर तब तक मारते रहे जब तक दोनों अचेत नहीं हो गए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को कड़कड़ाती ठंड में गहरी नाली में डाल दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ितों से तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जतिन (24) के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एक आरोपी रमजान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबक जतिन परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, संगम विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रेमपाल, एक बड़ा भाई आदित्य व भाभी हैं। फिलहाल जतिन बेरोजगार था। गत 19 दिसंबर को जतिन के दोस्त सचिन के भाई का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने दोस्त पंकज के साथ जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से जतिन व पंकज देर रात करीब 2.00 बजे वापस अपने घर पैदल ही लौट रहे थे। सचिन के घर से निकलते ही कुछ दूर गली नंबर-3 में सात-आठ लड़कों ने अचानक दोनों को रोक लिया।

एक युवक ने जतिन से जो कुछ है देने के लिए कहा। इस बात पर जतिन की आरोपियों से नोंकझोंक हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने जतिन को जमीन पर गिराकर उसकी कमर में बड़े पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान वह अचेत हो गया।

पंकज ने विरोध किया तो उस पर भी जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद आरोपियों ने जतिन की जेब से तीन हजार रुपये और अन्य सामान निकालकर उसे गहरी नाली में फेंक दिया। पंकज को भी नाली में डाल दिया गया। कुछ होश होने की वजह से पंकज खुद ही नाली से निकला।


इसके बाद उसने चिल्लाकर मदद मांगी तो कुछ राहगीर वहां पहुंचे। किसी ने जतिन को बेहोशी की हालत में नाली से निकालकर पुलिस व उसके परिजनों को सूचित किया गया। एम्स ट्रामा सेंटर में दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां जतिन की बुधवार को मौत हो गई। बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एक आरोपी रमजान की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed