फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   80 year old woman jailed for 17 years for drug trafficking

Delhi : नशीले पदार्थ की तस्करी में 80 वर्ष की महिला को 17 वर्ष का कारावास, मजदूरी भी करनी होगी

Fri, 31 Mar 2023 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:46 AM IST
सार

रामा के पास से 16 किलो हेरोइन व इंदल के पास से एक किलो हेराइन वर्ष 2014 में बरामद हुई थी। रामा के कम से कम 25 परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के खिलाफ नशीले पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज हैं। उसे पहली बार 1986 में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
80 year old woman jailed for 17 years for drug trafficking
Court Room

विस्तार

अदालत ने हेरोइन रखने के आरोप में एक 80 वर्षीय महिला रामौतार उर्फ रामा को 17 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही ढाई लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। वहीं, मामले में दूसरे अभियुक्त इंदल कुमार को 10 साल सश्रम कारावास व एक लाख रुपये का जुर्माना किया है। दोनों को पांच-पांच हजार रुपये मुकदमे का खर्च भी देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


रामा के पास से 16 किलो हेरोइन व इंदल के पास से एक किलो हेराइन वर्ष 2014 में बरामद हुई थी। रामा के कम से कम 25 परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के खिलाफ नशीले पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज हैं। उसे पहली बार 1986 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार शर्मा ने दोनों को सजा देते हुए कहा कि वैसे तो अभियुक्तों को सुधरने और अपने गलती का अहसास होने का मौका देने की बात कही जाती है, लेकिन उस लक्ष्य को हासिल करना अभी दूर है। उन्होंने कहा कि हत्या करने वाला एक या दो लोगों को मारता है, लेकिन नशीले पदार्थ बेचने वाले कई लोगों को मौत के मुंह में जाने को विवश करते हैं। इस दशा में उन्हें कठोर सजा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों को 3 मार्च को दोषी ठहराया था और 29 मार्च को सजा सुनाई है। दोनों अभियुक्तों को अप्रैल 2014 में गिरफ्तार किया था। रामा को 23 अप्रैल को तिलक नगर क्षेत्र में मदर डेयरी बूथ के पास से गिरफ्तार किया गया था और इंदल को बाद में गिरफ्तार किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed