फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   7437 corona positive patients found in delhi on thursday 24 death

दिल्ली में कोरोना की लहर: गुरुवार को सामने आए सात हजार से अधिक मामले, सर गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर संक्रमित

Thu, 08 Apr 2021 07:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 07:23 PM IST
सार

  • राजधानी में संक्रमण दर आठ फीसदी के पार
  • कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 23,181 हुई

विज्ञापन
7437 corona positive patients found in delhi on thursday 24 death
कोरोना जांच करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गुरुवार को कोरोना से संक्रमण दर आठ फीसदी से ज्यादा हो गई। वहीं, संक्रमण के सात हजार से ज्यादा मामले आए। 19 नवंबर के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में इतने मामले आए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को 7437 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि, 24 लोगों की मौत हुई। इससे अब कुल मरीजों की संख्या 6,98,005 पहुंच गई है। इसमें से 6,63,667 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 11,157 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्युदर 1.6 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 4.57 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 23,181 हो गई है। इसमें से 4212 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 11,367 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 165 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 91,770 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 52,669 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 39,074 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 52 लाख 57 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4226 हो गई है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को 5,506 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं 20 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम अस्पताल बना सबसे बड़ा हॉट स्पॉट, 37 डॉक्टर संक्रमित

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने के साथ ही अस्पतालों के हॉट स्पॉट जोन में तब्दील होने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। संक्रमण की तीसरी लहर गुजरने के बाद पहली बार किसी अस्पताल में तीन दर्जन से भी ज्यादा कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन हैं और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। फिलहाल राजधानी में यह सबसे बड़ा हॉट स्पॉट के रूप में सामने आया है। 

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट आई है। 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। हालांकि ज्यादात्तर डॉक्टरों में संक्रमण का हल्का असर है लेकिन एहतियात के तौर पर इन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है लेकिन पांच डॉक्टरों की हालत गंभीर है। इनकी आयु भी 50 वर्ष से अधिक है। इन डॉक्टरों को तत्काल गंगाराम अस्पताल के ही कोविड वार्ड में भर्ती किया है। 

जानकारी मिली है कि इनमें से अधिकांश डॉक्टर कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ले चुके हैं। दोनों डोज लेने के बाद भी इनके कोरोना संक्रमित होने को लेकर अस्पताल में तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि वैक्सीन को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने कुछ भी कहने से फिलहाल इंकार कर दिया। 

कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेड्स को बढ़ाने के निर्देश दिए गए

राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के अंतर्गत दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के आदेश दिए हैं। फिलहाल लोक नायक अस्पताल में कोरोना संक्रमितों  के लिए आरक्षित बिस्तरों की कुल संख्या को 1000 से बढ़ाकर 1500 और जीटीबी अस्पताल में 500 से बढ़ाकर 1000 बेड कर दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने डेंट्ल और आयुष डॉक्टरों की तैनाती कोविड अस्पतालों में करने के निर्देश भी दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed