फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   71 unreserved trains will run from April 5

5 अप्रैल से दौड़ेंगी 71 अनारक्षित ट्रेनें

Thu, 01 Apr 2021 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
71 unreserved trains will run from April 5
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बीच उत्तर रेलवे ने 5 अप्रैल से करीब 71 अनारक्षित ट्रेनों को पटरी पर उतारने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली-एनसीआर के साथ ही सहारनपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फजिल्का समेत कई शहरों के यात्रियों की राह आसान होगी। हालांकि कोविड की वजह से अनारक्षित ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेंगी। लिहाजा यात्रा किराया भी अधिक वसूला जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने समयसारणी तैयार कर ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन चलने लगेंगी। इनमें मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य रूप से चलने वाली ट्रेनों में पानीपत-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र, पलवल-शकूबस्ती, दिल्ली जंक्शन-रोहतक, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी-मेरठ कैंट-रेवाड़ी, नई दिल्ली-पलवल शामिल है। इसी तरह सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed