फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   65-year-old former Army man was murdered at home before his wife said Delhi Police

दिल्ली : श्याम विहार इलाके में 65 वर्षीय आर्मी जवान की पत्नी के सामने हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Jun 2021 08:27 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 08:27 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उनकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन संदिग्ध हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
65-year-old former Army man was murdered at home before his wife said Delhi Police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के श्याम विहार इलाके में बुधवार को 65 वर्षीय पूर्व आर्मी जवान की उनके घर में हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उनकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन संदिग्ध हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या
वहीं, बुधवार को ही द्वारका के छावला इलाके में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने एक बुजुर्ग शख्स की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक की शिनाख्त उदयवीर सिंह (60) के रूप में हुई। वारदात के दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग की पत्नी को रसोई में बंद कर दिया था। उदयवीर के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनका गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक उदयवीर परिवार के साथ छावला के दुर्गा विहार में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी विद्या देवी और एक बेटा संजय है।


बुधवार दिन में संजय किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में दंपती अकेले थे। इस बीच तीन बदमाश उनके घर में लूटपाट के इरादे से घुस गए। विद्या देवी ने आरोपियों से पूछताछ करना शुरू की और घर में घुसने का कारण पूछा तो आरोपियों ने जबरन उनको रसोई में धक्का देकर बंद कर दिया। इस बीच उदयवीर वहां पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने उदयवीर को पकड़ा और उनका गला घोंट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed