{"_id":"609a4d4d8ebc3ed6dd50a848","slug":"500-icu-bed-covid-hospital-in-gtb-enclave-ramlila-maidan-started-arvind-kejrival-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : जीटीबी के रामलीला मैदान में 500 बेड का आईसीयू अस्पताल तैयार, लोकनायक के सामने वाला दो-तीन में होंगे शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : जीटीबी के रामलीला मैदान में 500 बेड का आईसीयू अस्पताल तैयार, लोकनायक के सामने वाला दो-तीन में होंगे शुरू
Tue, 11 May 2021 02:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 02:58 PM IST
सार
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव स्थित रामलीला मैदान में अस्थायी कोविड अस्पताल तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव स्थित रामलीला मैदान में अस्थायी कोविड अस्पताल तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और राजेंद्र पाल गौतम के साथ जीटीबी एन्क्लेव और लोक नायक अस्पताल के सामने रामलीला मैदान में बन रहे अस्थायी कोविड अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने बताया कि जीटीबी एन्क्लेव के रामलीला ग्राउंड में 500 आइसीयू बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार हो चुका है। इसे जीटीबी अस्पताल से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बताया कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आइसीयू बेड की बहुत ज्यादा किल्लत रही। इसे देखते हुए यह अस्पताल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि लोक नायक अस्पताल के सामने रामलीला मैदान में तैयार हो रहा 500 बेड का अस्थायी अस्पताल अस्पताल दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। इन दोनों अस्पतालों के शुरू होने के बाद दिल्ली में आइसीयू बेड की कमी नहीं रहे रहेगी। अब संक्रमित मरीजों के इलाज में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
वैक्सीन फॉर्मूला सार्वजनिक हो
वहीं, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटिल प्रेस ब्रिफ्रिंग के दौरान कहा कि हर रोज तीन लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने का फार्मूला सार्वजनिक हो और सभी कंपनी को मिले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दे। दिल्ली वैक्सीन की कमी से जूझ रही है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। आप लोगों के सहयोग से लॉकडाउन भी सफल रहा। कल ही जीटीबी अस्पताल के सामने 500 आईसीयू का अस्पताल शुरू हुआ है। अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं है।