फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   50 people duped in the name of getting a government job

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लोगों को ठगा

Thu, 18 Mar 2021 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
50 people duped in the name of getting a government job
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये प्लेसमेंट एजेंसी व कोचिंग सेंटर चलाकर पूरे देश में बेरोजगारों से ठगी कर रहे थे। आरोपी 50 से ज्यादा पीड़ितों से सवा करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। एक आरोपी ने बीटेक कर रखी है। इनके कब्जे से तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, मोबाइल, स्टैंप और पीड़ितों के कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुत शिबेश सिंह के अनुसार, शाखा की एसआईयू-1 को एक पीड़ित ने शिकायत की थी कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे ठगी हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए फर्जी नियुक्ति पत्र व लेन-देन की जांच करने के बाद पुलिस टीम ने यूपी के लखनऊ और हमीरपुर, पंजाब के मोहाली और गुजरात के रतलाम में दबिश दी। इसके बाद लखनऊ के सीतापुर रोड निवासी मुदस्सिर हबीब, गोरखपुर के कुशीनगर निवासी सौरभ कुमार शुक्ला उर्फ हैप्पी, पंजाब के मोहाली के सेक्टर-116 निवासी संदीप सूद और मोहाली के सेक्टर-79 निवासी अशोक कुमार उर्फ शिव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बैंक व रेलवे में पीड़ितों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का जुर्म स्वीकार किया है। संदीप सूद गिरोह का सरगना है। सौरभ शुक्ला ने मेकेनिकल में बीटेक कर रखी है।
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र थमाते थे
आरोपी अशोक ने मोहाली में स्टाइल ऑफ मै. बालाजी स्किल कोचिंग अकादमी शुरू की। इसके बाद इसने हिमाचल प्रदेश के नदौन में दूसरा कोचिंग सेंटर खोला। मुदस्सिर हबीब, संदीप व सौरभ कुमार तीनों नौकरी के इच्छुक लोगों को अशोक कुमार के पास भेजते थे। मुदस्सिर सभी को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता था। सौरभ कुमार व संदीप पीड़ितों को फोन कर साक्षात्कार के लिए दिल्ली, पटना व अन्य जगहों पर बुलाते थे। साक्षात्कार लेने के बाद ये पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। ये पीड़ितों से आवेदन करते समय, साक्षात्कार, नियुक्ति पत्र व ऑफर लेटर देते समय हर बार पैसे ऐंठते थे। आरोपी यूपी के हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर के 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी गिरफ्तार हुआ सरगना
सरगना संदीप सूद को नवंबर, 20 में राजस्थान पुलिस नौकरी दिलाने के नाम पर गिरफ्तार कर चुकी है। अशोक के खिलाफ राजस्थान के गंगा नगर में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। मुदस्सिर पीड़ितों से रकम लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed