फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   45% increase in IIT Delhi campus placements

आईआईटी दिल्ली : कैंपस प्लेसमेंट में 45 फीसदी की बढ़ोतरी, 40 छात्रों को इंटरनेशनल ऑफर

Fri, 17 Dec 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 05:05 AM IST
सार

पहले चरण में15 दिनों में 1250 छात्रों को मिला जॉब ऑफर। आईटी सेक्टर में 32 फीसदी तो कोर एरिया में 30 फीसदी का चयन। औसत सेलरी में 20 फीसदी का इजाफा।

विज्ञापन
45% increase in IIT Delhi campus placements
IIT Delhi - फोटो : Social media

विस्तार

वैश्विक महामारी कोविड-19 से बेशक दुनिया में रोजगार में कमी आयी हो, पर आईआईटी कैंपस में बीटेक डिग्री मिलने से पहले ही देशी-विदेशी कंपनियां लाखों-करोड़ों के पैकेज के साथ जॉब ऑफर लेटर बांट रही हैं। दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी दिल्ली में पिछले साल (2020-21) की तुलना में इस साल (2021-22) के कैंपस प्लेसमेंट में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें से भी आईटी सेक्टर टॉप तो इंजीनियरिंग का कोर एरिया के छात्र दूसरी पसंद हैं। एक अनुमान के मुताबिक, कैंपस में दो करोड़ तक इंटरनेशनल ऑफर में पैकेज आफर हुए हैं जबकि नेशनल पैकेज भी इस बार सालाना करोड़ तक का ऑफर हुआ है। 

विज्ञापन

 
आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट का पहला चरण एक दिसंबर से शुरू हुआ था। यहां 15 दिसंबर को पहले चरण के सभी राउंड पूरे हो गए हैं। अब अगले साल जनवरी में कैंपस प्लेसमेंट का दूसरा चरण शुरू होगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल 45 फीसदी तक कैंपस प्लेसमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसत सेलरी में भी पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कैंपस प्लेसमेंट में देशी-विदेशी अच्छे प्रोफाइल की कंपनी आयी है। इन्होंने अच्छे और आकर्षक पैकेज के साथ भारतीय छात्रों की काबिलियत पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


80 फीसदी को जॉब ऑफर
आईआईटी दिल्ली की करियर सर्विसेज की हेड डॉ. अनिशया मदान के मुताबिक,कैंपस प्लेसमेंट में 80 फीसदी छात्रों को जॉब ऑफर दिये जा चुके हैं। जबकि अभी मई 2022 तक कैंपस प्लेसमेंट राउंड चलना है। प्लेसमेंट में कुल 1250  ऑफर दिये गए  है। इसमें से 180 प्री-प्लेसमेंट ऑफर है। यह प्री-प्लेसमेंट ऑफर तीसरे वर्ष के छात्रों को मिले हैं। वे पहले इन कंपनियों में इंटर्नशिप और बाद में प्लेसमेंट में चयन होगा। पहले चरण के कैंपस प्लेसमेंट राउंड में बीटेक के सात छात्रों ने केंपस प्लेसमेंट में भाग लेने से इंकार कर दिया था। दरअसल, वे अपनी ग्रेजुएशन समाप्त होने पर स्टार्टअप में भविष्य बनाना चाहते हैं। हालांकि इन छात्रों के पास दोबारा कैंपस प्लसेमेंट में शामिल होने के लिए दो साल की समय-सीमा है। यह छात्र आईआईटी से बीटेक डिग्री लेने के बाद भी यदि कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेना चाहते होंगे तो शैक्षणिक सत्र 2023-24 तक मौके उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी सेक्टर में बढ़ी मांग
आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट 2021 के रुझानों से साफ जाहिर होता है कि आईटी सेक्टर इस समय टॉप में चल रहा है। आईटी सेक्टर में सबसे अधिक रोजगार के मौके उपलब्ध हैं। आईटी सेक्टर में 32 फीसदी, इंजीनियरिंग के कोर एरिया मे 30 फीसदी, मैनेजमेंट में 11 फीसदी, कंस्लटेंसी में 14 फीसदी, एनालॉटिक्स में 9 फीसदी तो फाइनेंस में चार फीसदी को रोजगार मिला है। 


40 छात्रों को इंटरनेशनल ऑफर
कोरोना संक्रमण से बचाव की बंदिशों के चलते बेशक इस समय अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट बंद हो, लेकिन कैंपस प्लेसमेंट में विदेशी कंपनियां जमकर पैकेज ऑफर की है। पिछले साल 2020  में आईआईटी दिल्ली में 22 इंटरनेशनल पैकेज और छह पीपीओ  ऑफर हुए थे। हालांकि इस बार 2022 में यह आंकड़ा 40 पहुंच गया है। इसमें हांगकांग, जापान, मिडिल-ईस्ट, नॉर्थलैंड, साउथ कोरिया, ताइवान, यूएस आदि देशों के लिए ऑफर हैं। इसके अलावा नौ छात्रों को प्री-प्लसेमेंट ऑफर भी मिले हैं। प्लेसमेट में माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे अधिक 60 छात्रों को ऑफर लेटर दिये हैं। कैंपस में 200 कंपनी पहुंची थी। उन्होंने 350 जॉब प्रोफाइल ऑफर किये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed