फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   40 new corona patients found in delhi on thursday 61 discharge

दिल्ली: संक्रमण में नहीं, कोरोना की जांच में आई कमी, एक दिन में 60 मरीज डिस्चार्ज

Thu, 11 Nov 2021 08:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Nov 2021 08:11 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 49,912 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 61 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।

विज्ञापन
40 new corona patients found in delhi on thursday 61 discharge
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदूषण और त्योहार के बाद कोरोना संक्रमण पर साफ असर दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले ही 54 दिन बाद सबसे अधिक मामले सामने आए थे लेकिन पिछले एक दिन में कोरोना की जांच कम होने के कारण नए मामलों में कमी आई है। यह अंतर दैनिक संक्रमण दर के आधार पर साफ दिखाई दे सकता है क्योंकि पिछले एक दिन के दौरान 0.08 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते बुधवार को यह दर 0.09 फीसदी थी जबकि उससे पहले तक यह दैनिक संक्रमण दर 0.03 फीसदी दर्ज की जा रही थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 49,912 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 61 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। ठीक एक दिन पहले बुधवार को विभाग ने एक दिन में 57,900 सैंपल की जांच करने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,40,270 हो चुकी है जिनमें से 14,14,812 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 25,091 मरीजों की मौत हुई है। इनके अलावा राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। यह संख्या अब 367 रह गई है जिनमें से 165 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या भी फिर से कम होकर 97 रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 59,535 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसी के साथ ही 2.09 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है जिनमें से 1.32 करोड़ लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं 77.45 लाख लोगों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed