फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   4.2 percent infection rate in Delhi

दिल्ली में 4.2 फीसदी पहुंची संक्रमण दर

Sun, 06 Dec 2020 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
4.2 percent infection rate in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी हो रही है। शनिवार को यह घटकर 4.2 फीसदी पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में राजधानी में संक्रमण के 3419 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 77 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 4916 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। वहीं, कोरोना से रिकवरी रेट बढ़कर 93.85 फीसदी हो गई है। अभी 8.84 फीसदी मरीज संक्रमित हैं।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 589544 हो गया है। इनमें अभी तक 553292 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक 9574 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.62 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस 26678 हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 6458 मरीज हैं। जबकि कोविड केयर सेंटर में 429 और कोविड मेडिकल सेंटर में 141 मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 16231 मरीज हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली में बीते शुक्रवार को 81473 नमूनों की जांच की गई है। इनमें आरटीपीसीआर से 35352 और रेपिड एंटीजन से 46121 टेस्ट हुए। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 6045 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed