फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   380 corona deaths reported in Delhi

कोरोना के 20,201 नए मामले, रिकॉर्ड 380 लोगों की मौत

Tue, 27 Apr 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
380 corona deaths reported in Delhi
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को कोरोना के 20,201 नए मामले आए और रिकॉर्ड 380 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 22,055 मरीज स्वस्थ भी हुए। करीब 1 माह बाद संक्रमितों से ज्यादा संख्या स्वस्थ होने वाले मरीजों की रही है। इससे सक्रिय मरीज घटकर 93 हजार से कम रह गए हैं। हालांकि कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 29,104 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,47,916 पहुंच गई है। इसमें से 9,40,930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 14,628 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इस समय संक्रमण के कुल 92,358 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 18,831 अस्पतालों में भर्ती है। मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने के बावजूद भी अस्पतालों में रोगियों की संख्या नहीं घट रही है। दिल्ली में अब तक 1 करोड़ 68 लाख 39 हजार नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल सक्रिय मरीजों में से होम आईसोलेशन में 52,733 रोगियों का उपचार हो रहा है। कोविड केंद्रों में 593 रोगी भर्ती हैं। पिछले 24 घंटों में 57,690 लोगों की जांच की गई। यह संख्या रोजाना हो रही औसतन जांच से करीब 17 हजार कम है। जांच कम होने से भी संक्रमितों में कमी नहीं आई है। इससे इस दिन की संक्रमण दर बढ़कर 35.02 फीसदी हो गई है।

43,637 लोगों का हुआ टीकाकरण
पिछले 24 घंटो में 43,637 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 31,888 को पहली व 11,749 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 29 लाख 92 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed