फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   36 mew corona positive patients foumd in delhi on monday

दिल्ली: इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे कम मामले, 36 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, तीन मौतें

Tue, 20 Jul 2021 01:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 01:22 AM IST
सार

सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर जुगल किशोर के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के सबसे निचले स्तर आने के चार प्रमुख कारण है। इनमें पहला यह है कि दूसरी लहर में करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है। 

विज्ञापन
36 mew corona positive patients foumd in delhi on monday
कोरोना वायरस: कोरोना की जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को 36 संक्रमित मिले हैं, जो इस साल सबसे कम है। पिछले दस दिन से दैनिक संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इसके साथ ही संक्रमण दर और सक्रिय मरीज भी सबसे निचले स्तर  पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों मे 59,410 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.06 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल मरीजों की संख्या 14,35,565 हो गई है, जिनमें से 14,09,968 ठीक हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,030 हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 567 है। फिलहाल 183 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 339 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 09 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 407 हो चुकी है।
विज्ञापन


इन कारणों से कोरोना है सबसे निचले स्तर पर
सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर जुगल किशोर के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के सबसे निचले स्तर आने के चार प्रमुख कारण है। इनमें पहला यह है कि दूसरी लहर में करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है। इन सभी लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। इसलिए अभी यह वायरस की चपेट में नहीं आ रहे हैं। दूसरा यह है कि भले ही अन्य राज्यों में वायरस के कई म्यूटेशन सामने आ रहे हैं, लेकिन दिल्ली में फिलहाल क नया स्ट्रेन सामने नहीं आया है। तीसरा यह है कि इस बार कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सरकार ने काफी सख्ती की हुई है। चौथा यह है दिल्ली कि करीब 46 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दस दिनों के दैनिक मामले
तारीख दैनिक मामले
09 जुलाई 81
10 76
11 53
12 45
13 76
14 72
15 72
16 66
17 59
18 51
19 36


नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed