फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   33.9 lakhs cheated from nursing officer in the name of marriage, arrested

शादी के नाम पर नर्सिंग ऑफिसर से ठगे 33.9 लाख रुपये, गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
33.9 lakhs cheated from nursing officer in the name of marriage, arrested
नई दिल्ली। शादी करने के नाम पर एम्स की नर्सिंग ऑफिसर से 33.9 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित नर्स की आरोपी से दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। आरोपी ने पीड़ित को शादी करने का झांसा देकर मोटी रकम ठग ली। शिकायत के बाद महरौली थाना पुलिस ने आरोपी को विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के दो बैंक खाते हैं और दोनों से कोई भी रकम जब्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार एम्स की नर्सिंग ऑफिसर ने महरौली थाने में शिकायत दी थी कि मोहम्मद सादिक इमरान नाम के शख्स ने एक जुलाई, 2018 को उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और बातचीत करने लगे। इसके बाद आरोपी उसे शादी करने का झांसा देने लगा और वह उसे घुमाने लेह-लद्दख व गोवा ले गया। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि वह होटल व्यवसाय खोलना चाहता है। इस तरह आरोपी ने पीड़ित से 3392201 रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने पीड़ित से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित को लगा कि उसे साथ ठगी हुई है। उसने महरौली थाने में इसकी शिकायत की। मामला दर्जकर महरौली थानाध्यक्ष हरिंदर सिंह की देखरेख में एसआई सोहनलाल व सिपाही बलवीर की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

आरोपी का फेसबुक अकाउंट खंगाला गया। एसआई सोहनलाल को कई दिन की जांच के बाद पता लगा कि आरोपी विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश का रहने वाला है। एसआई सोहनलाल की टीम ने आरोपी मो. सादिक इमरान (40) को विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से काफी बैंक खातों की पासबुक व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित नर्स महरौली में किराए पर रहती है। उसने आरोपी को 27 लाख रुपये लोन लेकर दिया था। तीन लाख रुपये किसी से उधार लिए थे और चार लाख रुपये अपनी सेविंग की दी थी। नर्स को 75 हजार तनख्वाह मिलती है। 73 हजार उसके लोन की किस्त कट जाती है। ऐसे में उसे घर खर्च के लिए दो हजार रुपये बचते हैं। उसने कई महीने से किराया भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed