फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi bjp 32 technocrats including five former chief engineers join BJP

दिल्ली: पांच पूर्व मुख्य इंजीनियरों सहित 32 टेक्नोक्रेट भाजपा में शामिल हुए

Sat, 24 Jul 2021 12:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

प्रदेश कार्यालय में आयोजित डक समारोह में इन सभी सेवानिवृत अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स ने भाजपा में शामिल होकर जनसेवा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
delhi bjp 32 technocrats including five former chief engineers join BJP
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका से सेवानिवृत 32 इंजीनियरों ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन सभी को पार्टी में शामिल करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश और समाज के हित में सभी पार्टी की नीतियों के अनुरुप जनसेवा करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में आयोजित डक समारोह में इन सभी सेवानिवृत अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स ने भाजपा में शामिल होकर जनसेवा करने का फैसला किया है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और डीडीए इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष परम यादव मौजूद थे। 
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना काल में सीमित संसाधनों के बाद भी जिस तरह काम करते हुए देश को विकास के मार्ग पर गति दी है, उससे प्रभावित होकर अनेक क्षेत्रों से सेवानिवृत अधिकारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ऐसे लोगों के आने से भाजपा को समाज में दिशा देने और छवि बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य इंजीनियर ईश कुमार, नगर निगम के पूर्व मुख्य इंजीनियर आरके भट्टाचार्य, दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर जेडी अहूजा और श्री आरजी गुप्ता, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य इंजीनियर विजय पाल सिंह शामिल हुए हैं। 


इनके अलावा दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग से श्री वाईके त्यागी, नगर निगम से अशोक मित्तल, एमएस बिस्ट, श्याम लाल कौशिक, वाईएस सेंगर, अनिल कुमार शर्मा, आरवीएस बंसल, वीवी जयसवाल, आरके गुप्ता एवं अश्वनी बत्रा आदि ने भी भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed