फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी

ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी

Mon, 01 Apr 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी
पंजाब, हरियाणा व यूपी के केंद्रों के लिए....
विज्ञापन


ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी
- निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, कई ट्रेन निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निर्माण कार्य के कारण रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ेगी। अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन पर बठिंडा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इस दौरान रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक करेगा, जिससे विभिन्न रूट पर कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें अस्थायी तौर पर भी प्रभावित होंगी।
नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 4 अप्रैल को हिंसार-जींद पैसेंजर, जोधपुर-बठिंड़ा पैसेंजर, दिल्ली-फिरोजपुर-दिल्ली पैंसेजर, श्रीगंगानगर-अंबाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर, फाजिल्का-बठिंडा-फाजिल्का पैसेंजर समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा लंबी दूरी की अमृतसर-हावड़ा-अमृतसर तत्काल प्रभाव से 17 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। इसी तरह नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। हरिहर एक्सप्रेस 2 व 13 अप्रैल को निरस्त रहेगी। अनवरगंज एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। जनसेवा एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी 15 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। शहीद एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस भी 15 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तरी सीमांत रेलवे पर यातायात ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली जंक्शन-कटिहार-दिल्ली जंक्शन हफसफर एक्सप्रेस 4 व 5 अप्रैल को निरस्त रहेंगी। किशनगंज-अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 2 से 16 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। महानंदा एक्सप्रेस 2-16 अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed