{"_id":"5c1e7b23bdec2256b11097f6","slug":"31545501475-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणकार्य के चलते पूर्व में निरस्त ट्रेन बहाल की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणकार्य के चलते पूर्व में निरस्त ट्रेन बहाल की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणकार्य के कारण
निरस्त ट्रेनें बहाल
- न्यू फरीदाबाद टाउन स्टेशन पर चल रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू फरीदाबाद टाउन स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण पूर्व में निरस्त सभी ट्रेनें बहाल कर दी गई हैं। ठंड के मौसम में परेशान हो रहे यात्रियों को इससे राहत मिली है। हालांकि, शनिवार को लखनऊ रेल मंडल में एक मालगाड़ी के बेपटरी होने से दिल्ली-लखनऊ रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, न्यू फरीदाबाद टाउन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पूर्व में निरस्त ट्रेन संख्या 12059/12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12448 हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22448 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो लिंक एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12447 मानिकपुर- हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22447 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन लिंक एक्सप्रेस बहाल कर दी गई है।
दिल्ली के आसपास चलने वाली ट्रेन संख्या 64074 नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू, ट्रेन संख्या 64077 पलवल-नई दिल्ली ईएमयू, ट्रेन संख्या 64080 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, ट्रेन संख्या 64011 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू, ट्रेन संख्या 64082 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, ट्रेन संख्या 64051 पलवल-गजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-कोसीकलां ईएमयू और कोसीकलां-नई दिल्ली ईएमयू ट्रेन भी ट्रैक पर बहाल कर दी गई है। इससे यात्रियों की राह आसान हो गई है।