फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   2573 calls of fire in March broke last year records

दिल्ली : मार्च में आई आग लगने की 2573 कॉल, तोड़ डाले पिछले साल के रिकॉर्ड, कर्मचारियों की छुट्टियों में की कटौती

Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

  • बढ़ते पारे और लापरवाही की वजह से लग रही आग
  • पिछले साल मार्च माह में आई थी 1638 कॉल
  • दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों में कटौती 

विज्ञापन
2573 calls of fire in March broke last year records
अग्निशमन वाहन- फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में पिछले चंद दिनों में शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा, जब आग लगने की घटना सामने न आ रही हो। इन सब के पीछे दमकल विभाग विभाग बढ़ते पारे और लोगों की लापरवाही को दोष दे रहा है।

विज्ञापन


मार्च माह में चढ़ते पारे न जहां अपने रिकॉर्ड कायम किए वहीं आग की घटनाओं ने भी पिछले सालों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक दिल्ली में मार्च माह के दौरान औसतन हर दिन 83 कॉल आई। अकेले मार्च में कॉल्स की संख्या 2573 रही जो पिछले साल मार्च माह में 1638 थी।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मार्च माह का औसत तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसने पिछले 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दमकल विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी माह में इस साल 1851, फरवरी में 1700 और मार्च के महीनों में 2573 कॉल आई। गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग ने आग से निपटने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों में कटौती की गई है। इसके अलावा दमकल की सभी गाड़ियों की मरम्मत भी करा ली गई है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गर्मी की वजह से इस साल मार्च के आखिरी दस दिनों में कॉल्स की संख्या ने 100 के आंकड़े को पार कर लिया। 29 मार्च को तो 136 कॉल्स आई। रविवार को ही दिल्ली में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आई। जीके में पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया। वहीं शास्त्री पार्क में आग से 250 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed