{"_id":"6070b7958ebc3ece7a783dec","slug":"25-lakhs-annual-package-for-economics-honors-students-ashram-news-noi5762706190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकोनॉमिक्स ऑनर्स के विद्यार्थी को 25 लाख का सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकोनॉमिक्स ऑनर्स के विद्यार्थी को 25 लाख का सालाना पैकेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण गिरी अर्थव्यवस्था के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों पर नौकरियों की बारिश हुई है। सितंबर से दिसंबर तक चले कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में 134 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस चरण में अधिकतम सालाना पैकेज ग्लोबल फाइनेंस फर्म की ओर से 25 लाख रुपये इकोनॉमिक्स ऑनर्स के एक विद्यार्थी को दिया गया है।
कॉलेज के प्लेसमेंट सत्र में औसतन सालाना पैकेज 9.8 लाख रुपये का रहा है। वित्त क्षेत्र से सबसे अधिक जॉब ऑफर हुए हैं। इस क्षेत्र से जॉब ऑफर में 110 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं अधिकतम स्टाईपेंड की बात की जाए तो वह 1.5 लाख रुपये प्रति माह का रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई है। प्लेसमेंट प्रक्रिया में 24 कंपनियों ने हिस्सा लिया था।
कॉलेज की प्लेसमेंट सेल की संयोजक अमनप्रीत कौर के अनुसार, आर्थिक मंदी को देखते हुए हमें गर्व है कि हम अपने भर्ती पूल को मजबूत करने में सफल रहे हैं। इससे हमारे विद्यार्थियों को विविध जॉब के ऑफर मिले हैं। प्लेसमेंट प्रक्रिया में मैकिन्से एंड कंपनी, बैन कैपेबिलिटी नेटवर्क, ड्यूश बैंक, सिटी बैंक जैसे वित्त संस्थानों और केपलर तोप सहित कंपनियों ने छात्रों को नौकरी की पेशकश की। अब प्लेसमेंट सेल ने आगे के लिए बेहतर प्लेसमेंट का लक्ष्य रखा है। इस सीजन में समर इंटर्नशिप ऑफर में 142 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्री प्लेसमेंट ऑफर भी काफी अच्छे रहे हैं।