फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   25 battalions of Central Armed Police Forces deployed in Delhi for Chalo Sansad March rally and all updates

राजधानी में सुरक्षा का अभेद्य चक्र: संसद मार्च को लेकर चारों तरफ फोर्स का पहरा, कई इलाके नो-गो जोन; हाई अलर्ट

Mon, 20 Jul 2026 10:37 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 20 Jul 2026 10:37 AM IST
सार

संसद मार्च से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर है। लुटियंस दिल्ली में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हैं, पांच मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं और संसद से जुड़े पूरे इलाके को सुरक्षा किले में तब्दील कर दिया गया है। जानिए किन-किन पाबंदियों का आम लोगों पर पड़ेगा असर।

विज्ञापन
25 battalions of Central Armed Police Forces deployed in Delhi for Chalo Sansad March rally and all updates
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए नई दिल्ली को 15 जोनों में बांटा गया है, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 बटालियनों सहित 5000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


25 battalions of Central Armed Police Forces deployed in Delhi for Chalo Sansad March rally and all updates
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला GFX
पुलिस ने पीएम आवास सहित संवेदनशील इलाकों को नो-गो जोन घोषित कर दिया है। अस्पतालों, मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जंतर-मंतर क्षेत्र के आसपास तीन स्तर की सुरक्षा घेराबंदी की गई है, जिसमें बैरिकेडिंग, एंटी-सैबोटाज चेक और निरंतर पेट्रोलिंग शामिल है। साथ ही, लुटियंस दिल्ली से दूर इलाकों तक में बैरिकेडिंग की हुई है।



दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा आयोजित इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों के जुलूस या प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस उपायुक्त ने जनता को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार के अनधिकृत प्रदर्शन से दूर रहें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 battalions of Central Armed Police Forces deployed in Delhi for Chalo Sansad March rally and all updates
दिल्ली पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
लुटियंस दिल्ली में नेट की सेवाएं प्रभावित
सुरक्षा को देखते हुए लुटियंस दिल्ली में नेट की सेवाएं भी प्रभावित हैं। बता दें कि सरकार के अगले आदेश तक नेट नहीं चलेगा।

ट्रैफिक पर असर  
संसद भवन, पीएम आवास, राजेंद्र प्रसाद रोड, अशोका रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

25 battalions of Central Armed Police Forces deployed in Delhi for Chalo Sansad March rally and all updates
अगले आदेश तक पांच मेट्रो स्टेशन बंद - फोटो : अमर उजाला GFX
अगले आदेश तक पांच मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed