फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   24417 personnel get vaccinated

24417 कर्मियों ने लगवाए टीके

Fri, 19 Feb 2021 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
24417 personnel get vaccinated
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 24,417 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इनमें से 20880 को टीके की पहली और 3537 को दूसरी खुराक दी गई। वैक्सीन लगने के बाद 13 लोगों को बुखार और दर्द की शिकायत हुई। इनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। टीका लेने वालों मेें अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों की संख्या स्वास्थ्य कर्मियों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुल 302 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 212 केंद्रों पर कोविशील्ड और 90 पर कोवाक्सिन की खुराक दी गई। इस दौरान 30200 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 24417 ने टीका लगवाया। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 82 फीसदी कर्मचारियों ने टीका लगवाया । वहीं, दूसरी खुराक लेने वाली की संख्या 60 फीसदी से ज्यादा रही। राजीव गांधी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर अजित जैन ने बताया कि कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक लेने के लिए प्रेरित किया गया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed