फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   225 shops burnt in Shastri Park

शास्त्री पार्क में 225 दुकानें जलीं

Mon, 12 Apr 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
225 shops burnt in Shastri Park
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में 225 दुकानें जलकर खाक हो गईं। मार्केट में ही खड़े कुछ दोपहिया वाहन व माल से लदा एक ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की 27 गाड़ियां पहुंच गईं। 125 से अधिक दमकल कर्मियों ने तीन घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। मौके पर कूलिंग का काम रविवार को भी जारी था। शुरुआती जांच के बाद आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग में जलकर करोड़ों रुपये का माल खाक हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आग की सूचना शनिवार देर रात करीब 12:45 बजे मिली। शुरू में 10 दमकल को मौके पर भेजा गया। देखते ही देखते आग मार्केट में फैलने लगी। इसके बाद आसपास के दमकल केंद्रों से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। आग के समय कई दुकानों के सामने वहां काम करने वाले मजदूर सो रहे थे। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। मार्केट में काम करने वाले उमेश व सलमान ने बताया कि दुकान के बाहर सोते समय उनकी नींद अचानक शोर से खुली। पूरी मार्केट में धुआं ही धुआं था। चारों ओर आग की लपटें फैली थीं। मार्केट में रात को कुछ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के आगे बाइक व स्कूटी खड़ी करके चले गए थे। हादसे में वे भी जल गए। देर रात करीब 3 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

एक दुकानदार सलीम ने बताया कि करीब 15 साल पहले जामा मस्जिद के मीना बाजार इलाके से टूल मार्केट को शास्त्री पार्क में शिफ्ट किया गया था। प्रशासन ने दुकानदारों को छोटे-छोटे खोखे अलॉट किए थे। यहां करीब 800 दुकानें थीं। समय के साथ लोगों ने टूल की दुकानें खत्म करके यहां फर्नीचर मार्केट बना दिया। शास्त्री पार्क का फर्नीचर मार्केट कीर्ति नगर और पंचकुइया रोड के बाद फिलहाल तीसरे नंबर का है। शनिवार को लगी आग से कई लोगों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed