{"_id":"5cd20980bdec22071a388090","slug":"21557268864-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैनी चक्रवात तूफान के कारण कई ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैनी चक्रवात तूफान के कारण कई ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैनी चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनें निरस्त
नई दिल्ली। फैनी चक्रवाती तूफान के कारण नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे का ट्रैक ध्वस्त हो गया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। ट्रेन संख्या 15483 सिक्किम महानंदा 15 मई तक निरस्त रहेगी, तो ट्रेन संख्या 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 10 से 15 मई के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 मई को और ट्रेन संख्या 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट 15 मई को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा सोनपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भी कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 04023 बरौनी जंक्शन-दिल्ली स्पेशल 7, 10 और 14 मई को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04024 दिल्ली-बरौनी स्पेशल 9 और 13 मई को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04404 नई दिल्ली-बरौनी 7 व 10 मई को निरस्त रहेगी। इस दौरान कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेंगी। इनमें मुख्य रूप से इंदौर कामाख्या एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, आनंद विहार-नाहलागुन अरुणांचल एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेंगी। ब्यूरो