फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   इग्नू के 32वां दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति कल डिग्री देकर करेंगे सम्मानित

इग्नू के 32वां दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति कल डिग्री देकर करेंगे सम्मानित

Mon, 01 Apr 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
इग्नू के 32वां दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति कल डिग्री देकर करेंगे सम्मानित
इग्नू : डेढ़ लाख छात्र खादी से बने क्रीम या
विज्ञापन

सफेद रंग के भारतीय परिधान में लेंगे डिग्री
- 32वां दीक्षांत समारोह कल, उपराष्ट्रपति डिग्री देकर छात्रों को करेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का 32वां दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल को आयोजित होगा। इग्नू मुख्यालय में बुधवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे। खास बात यह है कि करीब डेढ़ लाख से अधिक छात्र खादी से बने क्रीम या सफेद रंगों के भारतीय परिधान में डिग्री लेंगे। इसमें छात्र पश्चिमी सभ्यता को दर्शाते कपड़े पहन कर शामिल नहीं होंगे।
मैदानगढ़ी स्थित इग्नू मुख्यालय में बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह में डेढ़ लाख से अधिक छात्रों को डिग्री मिलेगी। जिसका लाइव प्रसारण मुख्यालय समेत 53 रीजनल सेंटरों में भी विश्वविद्यालय के ही ज्ञान दर्शन चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इग्नू प्रबंधन ने दीक्षांत समारोह में पहली बार ड्रेस व कलर कोड के तहत डिग्री देने का फैसला लिया है। इसमें छात्रों को खादी से तैयार भारतीय परिधान पहनने होंगे। छात्रों को केवल क्रीम, व्हाइट या ऑफ व्हाइट परिधान पहनकर ही आना होगा। लड़कों को कुर्ता-पायजामा और लड़कियों को साड़ी, सूट-सलवार पहनना होगा। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 2018 में अपने दीक्षांत समारोह में साड़ी और पायजामा-कुर्ता का ड्रेस कोड लागू किया था। इसके अलावा आधार नंबर भी जरूरी किया गया था।
विज्ञापन

------
इग्नू से जारी पहचान पत्र लाना होगा साथ
समारोह में भाग लेने वाले छात्रों को कार्यक्रम शुरू होने से आधा घंटा पहले बैठना अनिवार्य है। छात्रों को इग्नू की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। यदि किसी छात्र के पास फोटो पहचान पत्र नहीं होगा तो वे रीजनल सेंटर से पहले से दूसरा पहचान पत्र बनवा लें। छात्रों को कार्यक्रम में अपने साथ बैग, कैमरा, ब्रीफकेस, हथियार, इलेक्ट्रिक गैजेट आदि लाने की मनाही है। यदि किसी छात्र ने दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रखा है और वह किसी कारणवश भाग नहीं ले रहा है तो उसकी फीस वापस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed