फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   20 years ago Hong Kong had given training to Delhi Metro officials

गर्व की बात : पहले सीखा, अब दुनिया को सिखा रही दिल्ली मेट्रो, 20 साल पहले हांगकांग से ली थी ट्रेनिंग

Thu, 05 May 2022 05:28 AM IST
Jeet Kumar सर्वेश कुमार नई दिल्ली।
सर्वेश कुमार नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 May 2022 05:28 AM IST
सार

डीएमआरसी एमआरटी, जकार्ता (इंडोनेशिया) और एलआरटी, कोलंबो (श्रीलंका) के लिए भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित हो चुका हैं। अब तक दूसरे देशों के 100 मेट्रो कर्मियों-अधिकारियों को अकादमी में ट्रेनिंग दी गई है।

विज्ञापन
20 years ago Hong Kong had given training to Delhi Metro officials
delhi metro - फोटो : twitter

विस्तार

20 वर्ष पहले मेट्रो परिचालन की शुरुआत के वक्त हांगकांग से प्रशिक्षण लेने वाले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी अब दुनिया के कई देशों को मेट्रो परियोजनाओं के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। नेटवर्क विस्तार के साथ प्रशिक्षण और परामर्श के दम पर देश-विदेश में दिल्ली मेट्रो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की तरफ अग्रसर है।

विज्ञापन


ढाका मेट्रो सेवाएं शुरुआत में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मियों-अधिकारियों के पहले बैच ने दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी (डीएमआरए)  से ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अब बांग्लादेश में मेट्रो को पटरियों पर दौड़ाने में अपना जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले एमआरटी, जकार्ता (इंडोनेशिया) और एलआरटी, कोलंबो (श्रीलंका) के लिए भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित हो चुके हैं। अब तक दूसरे देशों के 100 मेट्रो कर्मियों-अधिकारियों को अकादमी में ट्रेनिंग दी गई है। अक्तूबर 2021 में ढाका मेट्रो के 36 कर्मियों के पहले बैच के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच महीने की ट्रेनिंग के बाद अब सभी स्वदेश लौट चुके हैं। साल के अंत तक ढाका मेट्रो की पहली लाइन पर सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में ढाका मेट्रो के दूसरे बैच को भी डीएमआरए में ट्रेनिंग दी जा रही है।

ट्रेनिंग के दौरान शैक्षणिक सत्रों के अलावा व्यावहारिक प्रशिक्षण और सिमुलेटर सहित तमाम पहलुओं की जानकारी दी जा रही है ताकि मेट्रो परिचालन में चुनौतियों को पार करते हुए मेट्रो सेवाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिल सके।

डीएमआरसी को कई विकासशील देशों की मेट्रो परियोजनाओं से जुड़ने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि कुछ वर्षों में दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क विस्तार और गुणवत्ता सेवाओं के साथ प्रशिक्षण के लिए भी दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार होगी।

ढाका के ट्रैक पर मेट्रो चलाने में दिखाएंगे प्रतिभा
ढाका मेट्रो के ऑपरेशन और रोलिंग स्टॉक अधिकारियों के पहले बैच के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अक्तूबर, 2021 में की गई थी। इसके समापन के बाद संस्थान में दूसरे बैच के 36 कर्मियों-अधिकारियों की टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक समझौता के तहत ढाका मेट्रो के 163 अधिकारियों को डीएमआरए में प्रशिक्षण दिया जाना है।

तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरतों के लिहाज से 24 से 156 दिनों तक की ट्रेनिंग का प्रावधान है। प्रशिक्षण हासिल कर चुके कर्मी इसी साल ढाका में मेट्रो की पहली लाइन पर सेवाएं शुरू होने में अहम भूमिका निभाएंगे।

परामर्शदाता के तौर पर भी दिल्ली मेट्रो अग्रणी
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने स्थापना दिवस पर मेट्रो के विस्तार की दास्तां बयां करते हुए बताया कि देशभर की मेट्रो परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो की भूमिका है। इसके तहत कोच्चि, जयपुर, ग्रेटर नोएडा, मुंबई, पटना सहित दूसरे शहरों की मेट्रो परियोजनाओं के लिए डीएमआरसी परामर्शदाता के तौर पर कार्यरत है।


कोविड-19 महामारी के दौरान वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के अलावा प्रशिक्षण और परामर्श सेवाओं के विस्तार से डीएमआरसी का वित्तीय बोझ कम होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। दिल्ली मेट्रो की विशेषज्ञता का फायदा लेने के लिए अंतररराष्ट्रीय सीमाओं को पार करते हुए अब दूसरे देशों के प्रतिनिधि भी दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed