फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   2 km jam from Ghazipur border to Vinod Nagar

गाजीपुर बॉर्डर से विनोद नगर तक 2 किमी लगा जाम

Thu, 10 Sep 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
2 km jam from Ghazipur border to Vinod Nagar
नई दिल्ली। गाजियाबाद से दिल्ली सफर करने वालों को बुधवार को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूपी गेट के पास एनएच- 9 पर लूप लेन का निर्माण कार्य होने से गाजीपुर बॉर्डर से लेकर विनोद नगर डिपो तक दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह करीब 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक जाम रहा।
विज्ञापन

एनएच- 9 पर लंबा जाम लगने से वाहन चालक घंटों परेशान रहे। इस वजह से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी हुई। जाम की स्थिति उस समय और खराब हो गई जब दिल्ली में प्रवेश के लिए कामर्शियल वाहन चालकों को एमसीडी टोल पर रोका जा रहा था। टोल पर वाहनों के रोके जाने से गाड़ियां हाईवे पर रेंगती हुई नजर आई। वहीं, जाम होने के बावजूद हाईवे किनारे तैनात ट्रैफिक कर्मी मूकदर्शक बने खड़े दिखे। वह केवल लोगों को जाम जल्द खुलने का आश्वासन देते हुए नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाला ट्रैफिक सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed