फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दोहरा वार : दिल्ली के लिए अलग से संकल्प लेगी भाजपा

दोहरा वार : दिल्ली के लिए अलग से संकल्प लेगी भाजपा

Mon, 01 Apr 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
दोहरा वार : दिल्ली के लिए अलग से संकल्प लेगी भाजपा
दिल्ली के लिए अलग से संकल्प लेगी भाजपा
विज्ञापन


लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव को भी लक्ष्य पर ले रही भाजपा
जल्द ही संकल्प पत्र सार्वजनिक होगा, समिति को दी गई जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी संग्राम में जहां आम आदमी पार्टी पूर्ण राज्य और कांग्रेस केंद्रीय मुद्दों पर चुनाव प्रचार में जुटी है, वहीं भाजपा बड़ी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने कांग्रेस और आप पर दोहरा वार करते हुए दिल्ली के लिए अलग से संकल्प पत्र लाने का फैसला लिया है। ये संकल्प पत्र भाजपा के लिए न सिर्फ लोकसभा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी काम कर सकेगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा का लक्ष्य केंद्र के साथ साथ दिल्ली में भी सरकार बनाना है, इसलिए पार्टी चाहती है कि अभी से विपक्षी पार्टियों पर दबाव बना रहे।
भाजपा ने केंद्र के अलावा दिल्ली के लिए भी अलग से संकल्प पत्र लाने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी तक संकल्प पत्र के वादे स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के पूर्ण राज्य के मुद्दे को लेकर भाजपा संकल्प पत्र तैयार करने जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि अगले कुछ ही दिन में इस संकल्प पत्र की घोषणा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी करेंगे। दिल्ली को लेकर अलग से संकल्प पत्र लाने पर मनोज तिवारी ने भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही संकल्प पत्र सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि संकल्प पत्र के दावों को तय करने की जिम्मेदारी एक समिति को दी गई है।
विज्ञापन

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान दिल्ली वालों को पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाकर वोट मांग रही है। भाजपा चाहती है कि जनता को पता चले कि पूर्ण राज्य न होने के बाद भी दिल्ली में कितना और क्या-क्या विकास किया जा सकता है। इसके अलावा जब भी दिल्ली के विकास की बात हुई है तो केंद्र सरकार ने किस तरह उसमें दिल्ली सरकार की मदद की है, इसके बारे में भी संकल्प पत्र में बिंदु शामिल होंगे। स्कूल, अस्पताल, सड़क, फुटओवर ब्रिज, यमुना, अनधिकृत कॉलोनियां, मेट्रो और यातायात इत्यादि के विकास में हुए दिल्ली सरकार के फायदे को भी गिनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना पांच लाख का स्वास्थ्य लाभ
बताया जा रहा है कि आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में रोक मिलने के कारण हजारों परिवारों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल सका है। भाजपा अपने संकल्प पत्र में इन लोगों को सालाना पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ देने का संकल्प भी लेगी। साथ ही सवर्णों को आरक्षण आदि केंद्रीय योजनाओं को राजधानी में लागू करने का वादा भी संकल्प पत्र में शामिल हो सकता है।

सपना चौधरी की मुलाकात पर फिर चर्चाएं
उधर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की फिर से हुई मुलाकात को लेकर चर्चाएं गरम हो गई हैं। पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी स्टार प्रचारक हो सकती हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सपना चौधरी भाजपा की ओर से लोस प्रत्याशी भी हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस से पहले जुड़ना और फिर बाद में इंकार करने के बाद अब सपना चौधरी की मनोज तिवारी के साथ लगातार दूसरी मुलाकात पर चर्चाएं गरम हैं, लेकिन अब तक स्पष्ट फैसला सामने नहीं आया है।

एलईडी स्क्रीन लगे 140 ई-रिक्शा करेंगे प्रचार
जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह से भाजपा दिल्ली में चुनाव प्रचार तेज करने जा रही है। पार्टी की ओर से एलईडी स्क्रीन लगे 140 ई-रिक्शा तैयार किए गए हैं। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर ये रिक्शे संकरी गलियों में भी पहुंचकर केंद्र सरकार के कार्यों का प्रचार करेंगे। साथ ही मोदी सरकार ने पांच साल में जिन योजनाओं को शुरू किया है, उनकी जमीनी स्तर पर उपलब्धियों का भी प्रचार करेंगे।

चुनावी सभाएं करेंगे मनोज तिवारी
खबर मिली है कि प्रथम चरण में चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी संबंधित राज्यों में जाकर सभाएं करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 3 से 9 अप्रैल के बीच चुनावी सभाओं के लिए मनोज तिवारी जाएंगे। 11 अप्रैल से सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 90 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed