फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   16 year old girl reached Lal Bahadur Shastri Hospital for pregnancy test

Delhi Crime News; अस्पताल पहुंची गर्भवती पत्नी, नाबालिग पति पर दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज; फिर रिहा

Thu, 01 Jun 2023 10:47 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 10:47 AM IST
सार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक सात माह की गर्भवती पीड़िता इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। जहां पर पुलिस को सूचना दी गई। अब नाबालिग पति के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन बाद में जेजे बोर्ड ने रिहा भी कर दिया।

विज्ञापन
16 year old girl reached Lal Bahadur Shastri Hospital for pregnancy test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 16 साल की एक किशोरी सात माह का गर्भ लेकर जांच के लिए पहुंची। डॉक्टरों ने जब उसकी हालत देखी तो मामले की सूचना पुलिस और सखी सेंटर को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी ने बताया कि वह शादीशुदा है। किशोरी के पति को बुलाया गया तो वह भी 17 साल का नाबालिग निकला।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं नाबालिग पति-पत्नी
लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पति ने बताया कि उसने लड़की से 25 अगस्त 2022 को निकाह किया था। दोनों पश्चिम बंगाल में निकाह करने के बाद दिल्ली आकर किराए पर रह रहे थे। लड़की जांच के लिए अस्पताल पहुंची तो वारदात का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेजे बोर्ड में पेश होने के बाद रिहा
पुलिस ने आरोपी पति को जेजे बोर्ड में पेश किया। वहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। जेजे बोर्ड ने पति की सही उम्र पता करने का आदेश दिया है। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लड़की और लड़के दोनों के परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पुलिस परिवार से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

दोनों ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस के मुताबिक, किशोरी सोमवार को एलबीएस अस्पताल जांच के लिए पहुंची थी। छानबीन के दौरान नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका पति उसका करीबी रिश्तेदार है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसी साल जनवरी में दोनों दिल्ली आए थे। यहां आकर इन लोगों ने किराए पर कमरा लेकर उसमें रहना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed